By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद
Breaking News

सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद

Last updated: 2025/03/22 at 7:00 PM
Share
3 Min Read
सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान- तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद
SHARE

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के एक बयान ने भारतीय राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। राज्यसभा में दिए गए उनके इस बयान में मेवाड़ के ऐतिहासिक योद्धा राणा सांगा को ‘गद्दार’ कहने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसने से सियासी माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने इस टिप्पणी को देश के इतिहास और हिंदू समाज का अपमान बताते हुए सपा से माफी की मांग की है।

राज्यसभा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा सांसद ने राणा सांगा को गद्दार कह दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का तकियाकलाम बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। मैं जानना चाहता हूँ कि बाबर को आखिर लाया कौन था? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। ये हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए कि तुम बाबर की आलोचना करते हो लेकिन राणा सांगा की नहीं करते।

यूपी बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट पर सपा सांसद के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि सपा के नेता अपने संस्कारों के अनुरूप तुष्टिकरण की सियासत में इस कदर डूब चुके हैं कि वो विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने के लिए भारतीय महापुरुषों को अपमानित करने में जरा सा भी परहेज नहीं करते। संसद में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है, उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, अगले 1000 साल तक भी जब कोई भारत की समीक्षा करेगा, तो वह बाबर और राणा सांगा की तुलना कभी नहीं कर पाएगा। बाबर और राणा सांगा को कभी भी तराजू के एक पलड़े पर नहीं रखा जा सकता। सांगा ने जो आजादी की लौ जलाई, उसने न केवल भारत को गुलामी से बचाया, बल्कि सनातन संस्कृति को भी बचाए रखने में योगदान दिया।

वहीं फतेहपुर सीकरी से बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने भी सपा सांसद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार करते हुए सपा सांसद ने बाबर, औरंगजेब के पक्ष में संसद में बयान दिया और महावीर शूरवीर योद्धा राणा सांगा का अपमान किया। ये पूरे राजपूत समाज के साथ पूरे राष्ट्र का अपमान है, समस्त वीर लड़ाकों योद्धाओं का अपमान है, जो देश के लिए मुगलों से लड़े। बीजेपी सांसद ने कहा कि यही सपा की असली मानसिकता और उसके विचार हैं।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

March 22, 2025 March 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विमान के उड़ान में हुई देरी, एयर इंडिया पर भड़कीं एनसीपीएसपी नेता सुप्रिया सुले विमान के उड़ान में हुई देरी, एयर इंडिया पर भड़कीं एनसीपीएसपी नेता सुप्रिया सुले
Next Article DRG जवान 7 गोलियां लगने पर भी लड़ते रहे, 4 नक्सलियों को किया ढेर… शहीद आदिवासी जवान राजू पोयम को सैल्यूट DRG जवान 7 गोलियां लगने पर भी लड़ते रहे, 4 नक्सलियों को किया ढेर… शहीद आदिवासी जवान राजू पोयम को सैल्यूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जरहाभाठा छात्रावास परिसर : पीपीपी मॉडल पर मल्टी स्टोरी भवन के रूप में होगा विकसित, मंत्री रामविचार नेताम ने बिलासपुर में योजनाओं की समीक्षा की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?