By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली बजट 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने किए बड़े ऐलान, 10 लाख तक का इलाज फ्री, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > दिल्ली बजट 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने किए बड़े ऐलान, 10 लाख तक का इलाज फ्री, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए
Breaking News

दिल्ली बजट 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने किए बड़े ऐलान, 10 लाख तक का इलाज फ्री, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए

Last updated: 2025/03/25 at 4:14 PM
Share
3 Min Read
दिल्ली बजट 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने किए बड़े ऐलान, 10 लाख तक का इलाज फ्री, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया है। बता दें कि दिल्ली सरकार में वित्त विभाग सीएम रेखा गुप्ता के ही पास में है। रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। ये बजट पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत ज्यादा है।

इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई है। महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़, मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली के लोगों को 10 लाख तक का फ्री इलाज मिल सकेगा।

आइये जानते हैं बजट की बड़ी घोषणाओं के बार में-

आयुष्मान योजना
आयुष्मान योजना के लिए 2144 हज़ार करोड़ का प्रावधान रखा गया है। केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज पहले से मुहैया कराया जाएगा लेकिन इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी अपनी तरफ से 5 लाख रुपये जोड़ रही है। इसके बाद आयुष्मान योजना के तहत दिल्ली में 10 लाख तक का इलाज मुफ़्त मिलेगा।

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए
मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की राशि एकमुश्त दी जाएगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली में 50,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

गरीबों को लैपटॉप
गरीबों को मुफ्त में लैपटॉप दिया जायेग। 10वीं पास करने वाले 1200 बच्चों को दिए जाएंगे। न्यू एरा ऑफ एंटरप्रेन्योर प्रोग्राम के तहत 20 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

अस्पतालों को 1000 करोड़ रुपए
10-12 अस्पतालों के जरूरी सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सरकार हर मरीज का रिकॉर्ड रखेगी ताकि भ्रष्टाचार न हो।

यमुना के लिए 500 करोड़ बजट
यमुना को साफ करने के लिए 500 करोड़ बजट का ऐलान किया गया है। 500 करोड़ रुपये की लागत से 40 डी-सेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांट बनाए जाएंगे। 40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मशीनरी ख़रीदा जाएगा। सरकार यमुना साफ़ करने के लिए केंद्र सरकार से 2 हजार करोड़ रुपये मांगेगी।

गरीबों के लिए खुलेंगी 100 जगहों पर अटल कैंटीन
दिल्ली में गरीबों के लिए 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

झुग्गी बस्तियों के लिए 696 करोड़ रुपए
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गी-झोपड़ियों में रहता है। झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए बजट में 696 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

March 25, 2025 March 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल 25 मार्च 2025 आज का राशिफल 25 मार्च 2025
Next Article 13 हजार राशन दुकानों में ऑनलाइन स्टॉक और गोदाम में रखे स्टॉक में अंतर की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई 13 हजार राशन दुकानों में ऑनलाइन स्टॉक और गोदाम में रखे स्टॉक में अंतर की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?