By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नागपुर में बोले पीएम मोदी- आरएसएस भारतीय संस्कृति का अक्षयवट है
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > Breaking News > नागपुर में बोले पीएम मोदी- आरएसएस भारतीय संस्कृति का अक्षयवट है
Breaking News

नागपुर में बोले पीएम मोदी- आरएसएस भारतीय संस्कृति का अक्षयवट है

Last updated: 2025/03/30 at 3:07 PM
Share
3 Min Read
नागपुर में बोले पीएम मोदी- आरएसएस भारतीय संस्कृति का अक्षयवट है
SHARE

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने नागपुर दौरे के दौरान माधव नेत्रालय प्रीमियर सेंटर का शिलान्यास भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के ये दिन बहुत विशेष है, आज से नवरात्रि का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में आज गुडी पड़वा, उगादि और नवरेह का त्योहार भी मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि संघ सेवा के इस पवित्र तीर्थ नागपुर में आज हम एक पुण्य संकल्प के साक्षी बन रहे हैं।

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने देश का इतिहास देखें तो सैकड़ो वर्ष की गुलामी, इतने आक्रमण झेले, भारत की सूरत को मिटाने की इतनी क्रूर कोशिशे हुईं लेकिन भारत की चेतना कभी आहत नहीं हुई। इसकी लौ जलती रही क्यूंकि कठिन से कठिन दौर में भी नए-नए सामाजिक आंदोलन होते रहें। उन्होंने आरएसएस के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि संघ की सालों की तपस्या आज भारत का नया अध्याय लिख रही है।

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की नीति सबसे गरीब लोगों का सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने किफायती स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और समाज के वंचित वर्गों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने अपने भाषण में आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि आरएसएस भारतीय संस्कृति का अक्षयवट है। इस साल आरएसएस के स्थापना के 100 वर्ष पूरे हैं। संघ के लिए सेवा ही साधना है। हमारा मंत्र देव से देश, राम से राष्ट्र है। सेवा की भावना स्वयंसेवक को कभी थकने नहीं देता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि स्वयंसेवक बिना अपना-पराया देखे ही मदद में जुट जाते हैं। गुरु जी ने संघ की तुलना से प्रकाश से की थी। किसी भी आपदा के वक्त स्वयंसेवक तैयार रहते हैं। किसी भी मुसीबत के वक्त स्वयंसेवक सबसे पहले पहुंचते हैं। गुरु जी की सीख हमारे लिए जीवनमंत्र है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि 100 साल में आरएसएस महान वटवृक्ष बन गया है। स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते हैं। महाकुंभ के समय स्वयंसेवकों ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की खूब सेवा की और लाखों लोगों की मदद की। हम गुलामी की मानसिकता से अब बाहर निकल रहे हैं।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

March 30, 2025 March 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने जल संकट और बच्चों के भविष्य को लेकर जताई चिंता ‘मन की बात’: पीएम मोदी ने जल संकट और बच्चों के भविष्य को लेकर जताई चिंता
Next Article कटक के निर्गुंडी के पास रेल हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री घायल कटक के निर्गुंडी के पास रेल हादसा, कामाख्या एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों के साथ किया श्रमदान, मारकंडी नदी घाट और प्राकृतिक जल कुंड की सफाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?