By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, नड्डा बोले- जमीन माफियाओं ने काफी मलाई खाई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, नड्डा बोले- जमीन माफियाओं ने काफी मलाई खाई
Breaking News

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, नड्डा बोले- जमीन माफियाओं ने काफी मलाई खाई

Last updated: 2025/04/03 at 6:27 PM
Share
3 Min Read
राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, नड्डा बोले- जमीन माफियाओं ने काफी मलाई खाई
SHARE

नई दिल्ली। विवादित वक्फ संसोधन बिल लोकसभा से पास होने के बाद अब राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। बिल पर चर्चा शुरू हो गई है। इधर आज राज्यसभा में हंगामा जारी है। विवादित वक्फ संसोधन बिल लोकसभा में बुधवार को 12 घंटे की चर्चा के बाद पास हो गया। रात 2 बजे में वोटिंग में 520 सांसदों ने भाग लिया। इसमें 288 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में मतदान किया।

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने इस विधेयक में अपील का अधिकार शामिल किया है। अगर आपको ट्रिब्यूनल में अपना अधिकार नहीं मिलता है, तो आप इस अपील के अधिकार के तहत अदालत में याचिका दायर कर सकते हैं। मैं तो चाहता हूं कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन करें।

रिजिजू ने आगे कहा कि संशोधित विधेयक में कोई भी गैर-मुस्लिम मुसलमानों की धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करेगा। हमने ट्रांसपैरेंसी, अकाउंटेबिलिटी, एक्यूरेसी का ध्यान रखते हुए बदलाव किए हैं। हम किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं हैं। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुसलमानों को न्याय मिले।

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर राज्यसभा में बोलते हुए जेपी नड्डा ने सरकारी संपत्तियों को वक्फ घोषित किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक डोमेन में दिल्ली की 123 संपत्तियां वक्फ घोषित की गई हैं। कर्नाटक में भी झील, मंदिर, कृषि भूमि, सरकारी जमीन को भी वक्फ घोषित किया गया। ये गलत चल रहा था। इसे हम ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस पार्टी को भी साथ देने की आवश्यकता है। जमीन माफियाओं ने काफी मलाई खाई है। उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी मलाईखोरों से दूर रहे।

जेपी नड्डा ने कहा, इस बिल के जरिए हमने प्रयास किया है कि अधिक से अधिक मुस्लिम समुदाय का, वक्फ की प्रॉपर्टी का सही उपयोग हो सके। इस बिल में उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रॉपर्टी सही हाथों में रहे।

बता दें कि केंद्र सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के द्वारा वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और उसके प्रशासन में सुधार करना चाहती है। यह बिल वक्फ अधिनियम 1995 में संशोधन करता है, इस बिल में वक्फ की परिभाषा को अपडेट करना, पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार के साथ तकनीक का उपयोग बढ़ाना भी शामिल है। लेकिन इसे लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। विपक्ष का कहना है कि यह बिल असंवैधानिक है और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को कमजोर करता है।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

April 3, 2025 April 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे  आयोजित स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
Next Article योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा- स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल… योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के पदभार ग्रहण हेतु अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा- स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?