By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में पशुपालन से वार्ड वासियों का जनजीवन बेहाल, नगर पालिका प्रशासन मौन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में पशुपालन से वार्ड वासियों का जनजीवन बेहाल, नगर पालिका प्रशासन मौन
छत्तीसगढ़राज्य

मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में पशुपालन से वार्ड वासियों का जनजीवन बेहाल, नगर पालिका प्रशासन मौन

Last updated: 2025/05/07 at 6:04 PM
Share
2 Min Read
मनेंद्रगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र में पशुपालन से वार्ड वासियों का जनजीवन बेहाल, नगर पालिका प्रशासन मौन
SHARE

एमसीबी/मनेंद्रगढ़
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 11 में रह रहे नागरिकों की जिंदगी इन दिनों नारकीय होती जा रही है। बस स्टैंड क्षेत्र में खुलेआम हो रहे पशुपालन से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में गाय, भैंस, बकरियों को खुलेआम सड़कों के बीच बांध दिया जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पशुओं के मल-मूत्र से पूरे इलाके में बदबू फैली हुई है, जिससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से गुजरना अब खतरे से खाली नहीं है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्षा के निवासरत वार्ड में हो रहा है। बावजूद इसके, अभी तक कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोग प्रशासन की इस उदासीनता से खासे नाराज हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब जागेगा नगरपालिका प्रशासन?

वार्डवासियों ने कई बार शिकायतें दर्ज करवाई हैं, लेकिन प्रशासन वर्षों से मौन बैठा हुआ है। नागरिकों की मांग है कि जल्द से जल्द इन पशुओं को हटवाकर उचित स्थान पर रखा जाए और वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि क्षेत्र में फिर से सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब इस समस्या पर संज्ञान लेता है और उचित कार्यवाही करता है, या फिर वार्डवासी यूं ही समस्याओं के दलदल में फंसे रहेंगे।

You Might Also Like

विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंडईखुर्द में प्रदेश के पहले विकास कार्य के रूप में शेड निर्माण प्रस्ताव को दी स्वीकृति….

मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल रमेन डेका…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ….

May 7, 2025 May 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS- समाधान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ‘सुशासन तिहार’: मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे फील्ड विजिट, योजनाओं की जमीनी हकीकत का ले रहे हैं मूल्यांकन… CG NEWS- समाधान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है ‘सुशासन तिहार’: मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे फील्ड विजिट, योजनाओं की जमीनी हकीकत का ले रहे हैं मूल्यांकन…
Next Article CG News: हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं… CG News: हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
विकसित भारत-जी रामजी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंडईखुर्द में प्रदेश के पहले विकास कार्य के रूप में शेड निर्माण प्रस्ताव को दी स्वीकृति….
कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गंडईखुर्द में प्रदेश के पहले विकास कार्य के रूप में शेड निर्माण प्रस्ताव को दी स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल रमेन डेका…..
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?