By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की यात्रा वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही : सीएम साय
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की यात्रा वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही : सीएम साय
छत्तीसगढ़राज्य

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की यात्रा वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही : सीएम साय

Last updated: 2025/05/12 at 8:35 PM
Share
4 Min Read
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की यात्रा वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही : सीएम साय
SHARE

रायपुर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी विराट कोहली के क्रिकेट करियर को ‘एक स्वर्णिम अध्याय’ बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विराट कोहली को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टैग करते हुए लिखा, देश के गौरव, क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। टेस्ट क्रिकेट में उनकी यह यात्रा न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए बल्कि वैश्विक खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रही है।

उन्होंने देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और भारत को जीत दिलाई है एवं अपने करोड़ों प्रशंसकों को गौरव की अनुभूति कराई है। टेस्ट क्रिकेट में उनका योगदान सदैव भारतीय क्रिकेट और युवाओं की प्रेरणा के रूप में स्मरणीय रहेगा।
   
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के संन्यास लेने के 5 दिन बाद विराट कोहली ने भी क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट से विदाई ले ली है। इस तरह स्टार बल्लेबाज़ के 14 साल के लंबे युग का अंत हो गया है। 269 विराट की टेस्ट कैप का नंबर है।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं कोहली

विराट कोहली ने 20 जून 2011 को भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और आखिरी मुकाबला उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में खेला, जो सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला गया था। अपने 14 साल के टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए। इसमें सात दोहरे शतक समेत कुल 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। 13 बार वे इस फॉर्मेट में नाबाद रहे। 1027 चौके और 30 छक्के उन्होंने अपने टेस्ट करियर में जड़े।

विराट कोहली 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के नियमित टेस्ट कप्तान घोषित किए गए थे। तब महेंद्र सिंह धोनी ने बीच दौरे पर टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बाद कोहली साल 2022 तक टेस्ट में भारत की कप्तानी करते रहे। साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी थी।

कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 मैचों में 40 जीत दर्ज की और 17 में हार का सामना किया। टीम ने इस दौरान 11 मैच ड्रॉ भी खेले। विराट की जीत का प्रतिशत 58.82 रहा, जो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों से ज्यादा है। कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज़्यादा समय तक टेस्ट में नंबर एक टीम रहने का रिकॉर्ड बनाया। साथ ही टीम ने विदेशी ज़मीन पर कई इतिहास रचे।

कोहली T20I से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। विराट अब रोहित के साथ सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

You Might Also Like

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..

आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….

May 12, 2025 May 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का मिले अधिकतम लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. CG NEWS: किसानों को सिंचाई परियोजनाओं का मिले अधिकतम लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Next Article CG News:”मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीएम आवास हितग्राहियों का होगा सामूहिक गृह प्रवेश…. CG News:”मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीएम आवास हितग्राहियों का होगा सामूहिक गृह प्रवेश….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?