By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
Breaking News

संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Last updated: 2025/05/19 at 5:16 PM
Share
3 Min Read
संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को लगा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
SHARE

नई दिल्ली। संभल जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की सिविल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया। जिससे संभल की जिला अदालत में मस्जिद सर्वे का मुकदमा आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। यह फैसला 19 मई 2025 को जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने सुनाया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की दलीलों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि संभल की जिला अदालत में सर्वे से संबंधित मुकदमा जारी रहेगा। मस्जिद कमेटी ने 19 नवंबर 2024 के सिविल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को मस्जिद के सर्वे का निर्देश दिया गया था। 13 मई 2025 को याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने कहा मस्जिद कमेटी की दलीलें कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं हैं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अधिवक्ता हरिशंकर जैन और सात अन्य लोगों ने संभल के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में याचिका दायर की। याचिका में दावा किया गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद को 1526 में भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि को समर्पित हरिहर मंदिर को तोड़कर बनाया गया। याचिकाकर्ताओं ने मंदिर में प्रवेश और पूजा का अधिकार मांगा है। इस दावे के आधार पर सिविल कोर्ट ने एएसआई सर्वे का आदेश दिया था।

पिछले साल 24 नवंबर 2024 को संभल में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जब एएसआई सर्वे के दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच झड़प हुई। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। वह घायल हुए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी और निर्देश दिया कि जब तक हाईकोर्ट में मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं होती। तब तक मामले को आगे न बढ़ाया जाए।

हाईकोर्ट के इस फैसले से संभल जामा मस्जिद सर्वे का मामला फिर से गति पकड़ेगा। मस्जिद कमेटी के पास अब सुप्रीम कोर्ट में अपील का विकल्प बचा है। यह मामला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से संवेदनशील है और इसका असर स्थानीय समुदाय पर भी पड़ सकता है।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

May 19, 2025 May 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलिया लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलिया
Next Article BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम BCCI का बड़ा फैसला, एशिया कप में नहीं खेलेंगी भारतीय टीम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?