By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

Last updated: 2025/05/22 at 11:38 AM
Share
3 Min Read
रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
SHARE

रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 16 ग्राम पंचायतों से आए हजारों ग्रामीणों की 2118 समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिविर में आए ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पारदर्शी, संवेदनशील और सहभागी शासन व्यवस्था को मजबूत बना रही है। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान है।

शिविर के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने मोर गांव मोर पानी और जल शक्ति अभियान के तहत उपस्थित जनसमुदाय को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वर्षा जल संचयन, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सोखता गड्ढों की उपयोगिता बताते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। जल संरक्षण को एक जन आंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है।

समाधान शिविर में गोद भराई कार्यक्रम के तहत मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए मातृत्व का सम्मान किया। नवजातों को अपने हाथों से खिलाते हुए उन्होंने माताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इसके साथ ही किसानों को ऋण पुस्तिकाएं वितरित करते हुए उन्होंने कहा, किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी समृद्धि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

शिविर में पशुधन विकास विभाग की चलित इकाई द्वारा एचएसबीक्यू, गलघोंटू और एकटंगीया जैसे रोगों का सघन टीकाकरण कर पशुधन को बीमारियों से सुरक्षा दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर श्री बाबूलाल अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण केराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाती संत सिंह, उपाध्यक्ष श्री मनमत कुमार बछाड़, अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

You Might Also Like

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..

वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..

बस्तर में कृषि विकास को मिलेगी गति: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

May 22, 2025 May 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : भू-पंजीयन में क्रांतिकारी सुधार से समय व धन की होगी बचत-राजस्व मंत्री श्री वर्मा रायपुर : भू-पंजीयन में क्रांतिकारी सुधार से समय व धन की होगी बचत-राजस्व मंत्री श्री वर्मा
Next Article छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आह्वान – हर बच्चा है अधिकारों का हकदार छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने किया आह्वान – हर बच्चा है अधिकारों का हकदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..
वीबी-जीरामजी योजना से दिव्यांगजनों को मिला सम्मान और रोजगार, 125 दिनों का रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मेट की जिम्मेदारी से बढ़ा आत्मविश्वास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?