By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Crime- ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी: शराब के नशे में पति ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Crime- ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी: शराब के नशे में पति ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Crime- ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी: शराब के नशे में पति ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार….

Last updated: 2025/05/25 at 9:50 AM
Share
5 Min Read
CG Crime- ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझी: शराब के नशे में पति ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार….
SHARE

गरियाबंद। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर झाड़ियों में अधजली अवस्था में मिले युवक के शव का रहस्य अंततः सुलझ गया है। मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपदर गांव निवासी विशाल सोनवानी के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में हत्या का शक जताया गया था और अब पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि विशाल की हत्या उसके पड़ोसी और कथित ‘मामा’ केशव नागेश ने अपनी पत्नी ममता नागेश और उसके दो भाइयों के साथ मिलकर की थी।

Contents
जानिए क्या है मामला?कॉल डिटेल से खुला हत्या का राजऐसे रची गई हत्या की योजनानशे में चूर होकर की निर्मम हत्याशव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिशआरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जानिए क्या है मामला?

13 मई की रात, ओडिशा के नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में विशाल सोनवानी का अधजला शव मिला था। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका था और उसकी बाइक भी पूरी तरह खाक हो चुकी थी। घटनास्थल पर शराब के खाली पाउच भी मिले थे, जिससे यह अंदेशा और गहरा गया कि हत्या के समय आरोपियों ने शराब का सेवन किया था।

कॉल डिटेल से खुला हत्या का राज

सीनापाली पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो मृतक विशाल की अंतिम कॉल डिटेल खंगाली गई। इसमें पता चला कि उसने आखिरी कॉल अपने पड़ोसी में रहने वाली महिला ममता नागेश को किया था, जो मुंहबोली मामी थी। इसके बाद मृतक का फोन बंद हो गया और उसका लोकेशन उसी क्षेत्र में आखिरी बार एक्टिव देखा गया जहाँ से उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस ने देवभोग थाना की मदद से केशव नागेश, उसकी पत्नी ममता नागेश और ममता के दो भाइयों – ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों ने बताया कि 29 अप्रैल को केशव नागेश ने अपने पड़ोसी विशाल को अपनी पत्नी ममता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इससे क्रोधित होकर केशव ने पहले विशाल की जमकर पिटाई की। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। केशव ने ममता के भाइयों को साथ मिलाकर हत्या की साजिश रच डाली।

ऐसे रची गई हत्या की योजना

13 मई को ममता नागेश और उसका पति केशव, ममता के मायके (खरपदर) चले गए। वहीं से ममता ने विशाल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। मिलने की जगह गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल को चुना गया, ताकि कोई देख न सके। शाम होते ही विशाल बाइक से वहां पहुंच गया, लेकिन वहां पहले से तीनों आरोपी मौजूद थे।

नशे में चूर होकर की निर्मम हत्या

हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने शराब पी, ताकि हत्या करने का ‘हौसला’ बना रहे। विशाल के आते ही तीनों ने उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। फिर यह सुनिश्चित करने के लिए कि उसकी जान न बचे, एक गमछा से उसका गला इतनी जोर से घोंटा गया कि गमछा फट गया।

शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद विशाल के शव को उसकी ही बाइक पर लिटाया गया और बाइक से पेट्रोल निकालकर शव समेत आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि शव पूरी तरह नहीं जल सका, इसलिए आरोपियों ने अधजले शव को झाड़ियों में छुपा दिया। मृतक का मोबाइल फोन भी मिट्टी में गाड़ दिया गया, जिसे अब पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सीनापाली थाना प्रभारी रश्मिता प्रधान ने जानकारी दी कि केशव नागेश, ममता नागेश, ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103, 278, 6(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि विशाल के परिजनों ने 16 मई को देवभोग थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को पहले लापता व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन जब शव की पहचान हुई और कॉल डिटेल सामने आईं, तो पूरा मामला साजिशन हत्या का निकला। बहरहाल, चारों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और आगे की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, जैसे क्या इसमें और कोई शामिल था या क्या मृतक के किसी और से भी दुश्मनी थी।

You Might Also Like

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..

आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….

May 25, 2025 May 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG Accident- सड़क हादसा बना काल: बेकाबू कार की चपेट में आए बुजुर्ग दंपत्ति, तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर, आरोपी चालक गिरफ्तार…. CG Accident- सड़क हादसा बना काल: बेकाबू कार की चपेट में आए बुजुर्ग दंपत्ति, तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर, आरोपी चालक गिरफ्तार….
Next Article CG Crime News- व्यापारी के घर नकाबपोशों ने दिया लूट को अंजाम, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, चेतावनी देकर निकले बदमाश: ‘पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतोगे… CG Crime News- व्यापारी के घर नकाबपोशों ने दिया लूट को अंजाम, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, चेतावनी देकर निकले बदमाश: ‘पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतोगे…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?