By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Crime News- पुलिस की सख्त कार्रवाई: फोटो जर्नलिस्ट पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कराया सार्वजनिक सजगता अभियान….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > Crime News- पुलिस की सख्त कार्रवाई: फोटो जर्नलिस्ट पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कराया सार्वजनिक सजगता अभियान….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

Crime News- पुलिस की सख्त कार्रवाई: फोटो जर्नलिस्ट पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कराया सार्वजनिक सजगता अभियान….

Last updated: 2025/05/25 at 11:23 AM
Share
4 Min Read
Crime News- पुलिस की सख्त कार्रवाई: फोटो जर्नलिस्ट पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कराया सार्वजनिक सजगता अभियान….
SHARE

बिलासपुर। घर के सामने शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने फ़ोटो जर्नलिस्ट और उसके पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पत्रकारों की भीड़ अस्पताल और थाने में लग गई। वहीं एसएसपी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच बदमाशों को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकालकर उठक बैठक करवाया जहां उन्होंने दबंगई दिखाई थी।

Contents
घायलों की स्थिति नाजुक,परिवार को भी दी थी धमकीबदमाशों का निकाला गया जुलूसगिरफ्तार आरोपी

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शेखर गुप्ता समाचार पत्र में फोटो जर्नलिस्ट है। कल रात 10 बजे वह कार्यालय से घर लौटे तो देखा कि कुछ युवक उनके घर के बाहर भी बाइक खड़ा कर बैठकर दारू पी रहे हैं और खाली बोतले उनके घर के दरवाजे में फेंक रहे हैं। शेखर गुप्ता ने देखकर उन्हें मना किया तब बदमाश पहले उनसे गाली-गलौज करने लगे बदमाशों को समझाइश देने पर हुज्जत बाजी और मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों से बचने के लिए जब घर के अंदर गया तो पीछे-पीछे नशेडी युवक लाठी डंडे लेकर उनके घर के अंदर चले गए और मारपीट करने लगे। शेखर गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता जब बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी बदमाशों ने लात मुक्के और लाठी डंडों से जमकर मारपीट की और बुजुर्ग के सीने पर चढ़ गए। परिजन और पड़ोसियों के अनुसार बदमाशों के पास धारदार चाकू भी था, यदि पड़ोसी समय पर नहीं पहुंचते तो कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता था।

पड़ोसियों ने दोनों पिता–पुत्र को सिम्स में भर्ती करवाया। यहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर अस्पताल में और थाने में पत्रकारों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने कोतवाली टीआई विवेक पांडेय को सिम्स अस्पताल भेजा। यहां पत्रकार के परिजनों से जानकारी लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देशानुसार सीएसपी अक्षय सुभद्रा के मार्गदर्शन में टीम बनाई गई। संभावित जगहों पर छापेमारी करते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

घायलों की स्थिति नाजुक,परिवार को भी दी थी धमकी

शेखर के घर में घुसे बदमाशों ने अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के साथ ही उनके पूरे परिवार का बायोडाटा जानने और परिवार के सभी सदस्यों और बच्चों के आने जाने और घर से निकलने का समय जानने और इस दौरान उन्हें भी उठवा लेने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

बदमाशों का निकाला गया जुलूस

पकड़े गए बदमाशों का इलाके में आतंक है और वह आए दिन मोहल्ले में दबंगई दिखाते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी दहशत खत्म करने पुलिस वालों ने उनका घटना स्थल कतियापारा और गांधी चौक में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान उन्हें कान पड़कर उठक बैठक भी लगवाई। आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 333,296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

शुभम सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 26 साल, राहुल सिंह पिता जोगेंद्र सिंह उम्र 24 साल, मिथिलेश सिंह पिता राकेश सिंह ठाकुर उम्र 25 साल, रोहन साहू पिता लीला साहू उम्र 19 साल, काव्यांशु बिनोबिया पिता राजकुमार बिनोबिया उम्र 21 साल, सभी निवासी कतियापारा उदाई चौक

You Might Also Like

ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई…

छत्तीसगढ़ सरकार बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर सभी समाज के हित में कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

हिंसा से मुक्त और सुरक्षित–समृद्ध बस्तर हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

May 25, 2025 May 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News- डोली की जगह उठी अर्थी: शादी की खुशियां पल में बदली मातम में, बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश…आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस…. CG News- डोली की जगह उठी अर्थी: शादी की खुशियां पल में बदली मातम में, बाथरूम में मिली दुल्हन की लाश…आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस….
Next Article मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मोबाइल जमा करने की सुविधा प्रदान करेगा निर्वाचन आयोग मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मोबाइल जमा करने की सुविधा प्रदान करेगा निर्वाचन आयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?