By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन, पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा बच्चों ने
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन, पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा बच्चों ने
छत्तीसगढ़राज्य

नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन, पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा बच्चों ने

Last updated: 2025/05/28 at 11:30 AM
Share
3 Min Read
नंदनवन जंगल सफारी में समर कैंप का हुआ समापन, पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा बच्चों ने
SHARE

रायपुर

घने जंगलों की हरियाली, चहचहाते पक्षी, रंगबिरंगी तितलियाँ और बच्चों की उत्साही मुस्कान… कुछ ऐसा ही नज़ारा था, नंदनवन जंगल सफारी में आयोजित तृतीय समर कैंप-2025 का समापन 25 मई को हर्षाेल्लास के साथ हुआ। बच्चों ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का पाठ सीखा और प्रकृति से अपने को आत्मसात् किया।

19 से 25 मई तक चले इस सात दिवसीय समर कैंप में 25 चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्होंने न केवल प्रकृति को नजदीक से जाना, बल्कि उसके साथ गहरा संवाद भी स्थापित किया। शिविर के समापन अवसर पर नंदनवन जंगल सफारी संचालक श्री थेजस शेखर और सहायक संचालक श्री वाय.के. डहरिया ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में बच्चों ने सीखा कि पेड़-पौधों की पहचान करना एक कला है।  पक्षियों की गतिविधियों को वैज्ञानिक रूप से समझना, उन्हें वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, तथा जैव विविधता के महत्व को सहज और रोचक तरीकों से बताया गया। शिक्षण को खेल, भ्रमण और रचनात्मक गतिविधियों के साथ इस तरह जोड़ा गया कि बच्चे स्वयं को ‘प्रकृति के रक्षक‘ समझने लगे।

इस वर्ष समर कैंप की थीम ‘प्रकृति से जोड़ो, पर्यावरण बचाओ‘ रही जिसका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक स्थायी चेतना जगाना था। वे अपने आसपास की हरियाली और स्वच्छता को संजोकर रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करें।

समापन समारोह में संचालक नंदनवन जंगल सफारी श्री थेजस शेखर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार ऐसे समर कैंप का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों को न सिर्फ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाते हैं, बल्कि उन्हें हरित भारत के निर्माण में सहभागी भी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नंदनवन जंगल सफारी का यह प्रयास न केवल बच्चों के लिए एक रोमांच से भरपूर रहा। साथ ही उन्हें जीवनभर के लिए प्रकृति का सच्चा मित्र भी बना गया। भविष्य में ऐसे और भी शिविरों की योजना बन रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ प्रकृति से जुड़कर एक बेहतर कल की नींव रख सकें और प्रकृति को आत्मसात् कर  पर्यावरण का संरक्षण कर सकें।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..

’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा…..

May 28, 2025 May 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : समाधान शिविर बना गांव वालों के लिए वरदान, जंगलूराम को मिली किसान किताब की द्वितीय प्रति रायपुर : समाधान शिविर बना गांव वालों के लिए वरदान, जंगलूराम को मिली किसान किताब की द्वितीय प्रति
Next Article CG Accident- भीषण सड़क हादसा: ट्रक से सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर…. CG Accident- भीषण सड़क हादसा: ट्रक से सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, दो की हालत गंभीर….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा ज्योति कलश यात्रा में होंगे शामिल, राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का करेंगे उद्घाटन, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?