By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ
छत्तीसगढ़राज्य

श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ

Last updated: 2025/05/31 at 5:56 PM
Share
3 Min Read
श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ
SHARE

कोरबा
प्रदेश के कोरबा से घोटाले का एक अजीब सा मामला सामने आया है, जहां प्रथम श्रेणी के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलने वाला गुड़ खा रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के सयंत्र में पदस्थ तकनीकी कर्मचारियों पर कोयला-राखड़ के प्रदूषण से स्वास्थ्य प्रभावित नहीं हो, इस उद्देश्य से कर्मचारियों को प्रतिदिन 100 ग्राम गुड़ देने का आदेश जारी किया गया है।

आश्चर्य की बात यह है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व (डीएसपीएम) में 160 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, पर गुड़ का वितरण दस्तावेज में 400 कर्मियों को किया जाना दर्शाया जा रहा है। अब 240 कर्मी कहां से आकर गु़ड़ ले रहे हैं। यह तो संयंत्र के अधिकारी ही बता सकते हैं।

अधिकारी बगैर आदेश गुड़ प्राप्त कर रहे

बता दें कि 14 मई 2003 में जारी आदेश विद्युत कंपनी के तीनों संयंत्र में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिदिन कार्य पर उपस्थिति के दौरान अनिवार्य रुप से गुड़ वितरित करने कहा गया था। राज्य विद्युत मंडल से विद्युत कंपनी बनते ही गुड़ से परहेज रखने वाले सभी अधिकारी बगैर आदेश गुड़ प्राप्त कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें गुड़ से परहेज है, लेकिन गुलगुला पसंद है।

छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन-एक के महासचिव आरसी चेट्टी ने सूचना का अधिकार अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर डीएसपीएम संयंत्र में कर्मचारियों को किए जा रहे गुड़ वितरण का व्यय, मात्रा एवं गुड़ प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के नाम, पद, विभाग की जानकारी मांगी, तो गुड़ की मिठास स्पष्ट हुई।

ये अधिकारी खा रहें गुड़

जानकारी के अनुसार, इस संयंत्र में 400 लोगों को गुड़ वितरण करना दर्शाया गया है जबकि संयंत्र में 160 तकनीकी कर्मचारी कार्यरत हैं। शेष अपात्र लोगों को गुड़ का वितरण किया जा रहा है। आश्चर्य हुआ कि कर्मचारियों को दिया जाने वाला गुड़ को अपात्र अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता समेत सहायक अभियंता वर्षों से ले रहे हैं।

हर साल लाखों का घोटाला

सूचना का अधिकार के तहत प्रदत्त जानकारी के अनुसार संयंत्र द्वारा क्रय आदेश के तहत 400 की संख्या आधार पर 12000 किलो गुड़ प्रति वर्ष रुपये 5,95,920 में क्रय कर आपूर्तिकर्ता के माध्यम से प्रतिदिन किया जाना है। इसे प्रतिदिन वितरित नहीं किया जाता, बल्कि एक- दो माह में पांच किलो इकट्ठा दिया जा रहा है। वहीं अपात्र लोगों को गुड़ वितरित कर कंपनी को लाखो का चूना लगाया जा रहा है। इस संबंध में चेयरमेन को पत्र लिख कर महासचिव चेट्टी ने एचटीपीपी कोरबा-पश्चिम और मड़वा में भी इस तरह की गड़बड़ी होने की आशंका व्यक्त की है।

You Might Also Like

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..

Uttarakhand News: श्री हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूजा अर्चना कर प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना….

Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..

Uttarakhand News: निकाय कर्मचारियों के आभार रैली में शामिल हुए CM धामी, कहा– विकास में उनकी भूमिका अहम…..

May 31, 2025 May 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली, जवानों ने ग्रेनेड लांचर, विस्फोटक सामग्री बरामद किया सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली, जवानों ने ग्रेनेड लांचर, विस्फोटक सामग्री बरामद किया
Next Article रायपुर : दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित हो रहा ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम रायपुर : दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित हो रहा ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: श्री हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूजा अर्चना कर प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना….
Uttarakhand News: श्री हनुमान धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूजा अर्चना कर प्रदेश के लिए की सुख-समृद्धि की कामना….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..
Uttarakhand News- श्रीमद्भागवत महापुराण आध्यात्मिक चेतना का आधार: कथा में पहुंचे CM धामी, संतों का किया अभिनंदन…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ITBP और औद्यानिक परिषद के बीच MoU, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?