By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जून को करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जून को करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ
मध्यप्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जून को करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ

Last updated: 2025/06/03 at 5:59 PM
Share
2 Min Read
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जून को करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ
SHARE

गंगा दशहरा पर माँ क्षिप्रा को अर्पित करेंगे 351 फीट की भव्य चुनरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जून को प्रातः 8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में 5 जून गंगा दशहरा को मुख्यमंत्री माँ क्षिप्रा को 351 फीट लंबी भव्य चुनरी अर्पित करेंगे। श्रद्धा, संस्कृति और जल संरक्षण के भाव को समर्पित यह आयोजन गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर होगा।

क्षिप्रा लोक संस्कृति समिति के इस दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा आयोजन में संतों, इतिहासकारों, साहित्यकारों और विषय विशेषज्ञों सहित हजारों श्रद्धालु सहभागी होंगे। यात्रा मार्ग में पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

परिक्रमा पथ और कार्यक्रम

क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा उज्जैन के रामघाट से 4 जून को प्रारंभ होकर नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, नानाखेड़ा, त्रिवेणी, शनि मंदिर और गुरुकुल स्कूल तक जाएगी। यहाँ विश्राम एवं प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। यात्रा पुनः प्रारंभ होकर सिकंदरी, गोठड़ा, चिंतामण, भूखी माता, गुरुनानक घाट होते हुए शाम को रामघाट लौटेगी। यहाँ प्रसिद्ध भजन गायक श्री पवन तिवारी की संगीतमय प्रस्तुति होगी।

परिक्रमा 5 जून को दत्त अखाड़ा घाट से ध्वज पूजन के साथ पुनः प्रारंभ होगी और रणजीत हनुमान, मंगलनाथ, काल भैरव, सांदीपनि आश्रम, ऋणमुक्तेश्वर तथा अन्य तीर्थों से होकर शाम 5 बजे रामघाट लौटेगी।

गंगा दशहरा पर विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून की शाम दत्त अखाड़ा घाट पर माँ क्षिप्रा को 351 फीट लंबी भव्य चुनरी अर्पित करेंगे। इस अवसर पर भारतीय सेना के सिंफनी बैंड, प्रसिद्ध हरिकथा वाचक ग्वालियर के पं. ढोली बुवा महाराज और मुंबई की प्रख्यात भजन गायिका सुश्री स्वस्ति मेहुल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

आयोजन में सांसद श्री उमेशनाथजी महाराज, श्री अनिल फिरोजिया, क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा आयोजन के कार्यकारी अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।

You Might Also Like

घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी…..

‘बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान’….

June 3, 2025 June 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रपा-भैंसाझार 3.42 करोड़ का मुआवजे घोटाले की आंच, बिलासपुर RTO आनंद रूप तिवारी को सस्पेंड कर दिया रपा-भैंसाझार 3.42 करोड़ का मुआवजे घोटाले की आंच, बिलासपुर RTO आनंद रूप तिवारी को सस्पेंड कर दिया
Next Article मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- राजा भभूत सिंह के नाम पर होगा पचमढ़ी अभ्यारण्य और कॉलेज मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला- राजा भभूत सिंह के नाम पर होगा पचमढ़ी अभ्यारण्य और कॉलेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’, सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बाबाघाट धाम में किया रुद्राभिषेक, ’विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?