By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वेस्टइंडीज क्रिकेटर निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > Breaking News > वेस्टइंडीज क्रिकेटर निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
Breaking News

वेस्टइंडीज क्रिकेटर निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Last updated: 2025/06/10 at 11:21 AM
Share
4 Min Read
वेस्टइंडीज क्रिकेटर निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
SHARE

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की।

पूरन ने लिखा- यह काफी मुश्किल था, लेकिन मैंने इस पर काफी सोच विचार किया और इसके बारे में काफी गहनता से सोचा। आप सभी को मेरा प्यार। पूरन ने अपने नोट में लिखा, ‘क्रिकेट की जनता के लिए- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत खुशी दी है और आगे भी उद्देश्य, अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता रहेगा। महरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना, उन पलों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह बताना मुश्किल है कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक विशेषाधिकार है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।’

पूरन ने लिखा, ‘प्रशंसकों को आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों में गजब के जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों को मेरे साथ इस सफर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके आशीर्वाद और समर्थन ने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम और क्षेत्र को आगे की राह के लिए सफलता और शक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहता।’

पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। पूरन सबसे छोटे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के कप्तान भी रह चुके हैं, लेकिन बतौर कप्तान उनके खराब रिकॉर्ड के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया था।

पूरन ने अपने नोट में कोई वजह का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेलने के लिए यह फैसला लिया है। वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का इतिहास ऐसा ही रहा है। ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे पूर्व क्रिकेटर्स भी इस तरह के फैसले ले चुके हैं। वह दुनियाभर की लीग तो खेलते रहे, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट से दूरी बनाई। उनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी पंगा रहा। हालांकि, पूरन का फैसला टी20 लीग को लेकर ही माना जा रहा है। वह मौजूदा समय में टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं और कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब रहती है। ऐसे में वह साल भर लीग खेलकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। पूरन पहले भी यह फैसला कर चुके हैं, जब उन्होंने किसी लीग के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच छोड़ा हो।

You Might Also Like

test 5

test 3

चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से

test 2

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

June 10, 2025 June 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सचिन तेंदुलकर 50 गांवों में बनवा रहे मैदान, बस्तर के युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मौका सचिन तेंदुलकर 50 गांवों में बनवा रहे मैदान, बस्तर के युवाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मौका
Next Article राष्ट्रीय आम महोत्सव से आम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे छत्तीसगढ़ के किसान : कृषि मंत्री  नेताम राष्ट्रीय आम महोत्सव से आम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे छत्तीसगढ़ के किसान : कृषि मंत्री नेताम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?