By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीटी स्कैन मशीन मिलने से शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई बढ़ोत्तरी : विधानसभा अध्यक्ष….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सीटी स्कैन मशीन मिलने से शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई बढ़ोत्तरी : विधानसभा अध्यक्ष….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सीटी स्कैन मशीन मिलने से शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई बढ़ोत्तरी : विधानसभा अध्यक्ष….

Last updated: 2025/09/07 at 11:16 AM
Share
7 Min Read
सीटी स्कैन मशीन मिलने से शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई बढ़ोत्तरी : विधानसभा अध्यक्ष….
SHARE

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण है तथा सीटी स्कैन मशीन मिलने से महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज को 30 करोड़ रूपए की लागत की एमआरआई मशीन मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। वही 2 करोड़ 69 लाख रूपए के ट्रामा सेंटर का आज भूमिपूजन एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

उन्होंने इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्णय एवं क्रियान्वयन के लिए सभी के संयुक्त प्रयासों से यह सौगात मिली। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में 17 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को चिकित्सा सेवाएं देंगे। उन्होंने इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में लोगों को अधिक से अधिक शामिल होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव जिले को एक अच्छी सौगात मिली है। सीटी स्कैन मशीन लगने के साथ ही ट्रामा सेंटर का शुभारंभ होने से जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। इसके लिए उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कार्य करने का जुनून हो तो अच्छे कार्य होते है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले में भी मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई। उन्होंने राजनांदगांव मेडिकल कालेज को एम्स की तर्ज पर अपने मार्गदर्शन में निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में विशेष तौर पर कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने पांच मेडिकल कॉलेज कबीरधाम, जांजगीर-चापा, दन्तेवाड़ा एवं जशपुर में स्वीकृत किए है। जिसका शीघ्र ही शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुपर मल्टीस्पेशिलिटी हास्टिल प्रारंभ किए जा रहे है तथा 17 जिलों में सीटी स्कैन मशीन एवं एमआरआई मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में 30 करोड़ रूपए की लागत से एमआरआई मशीन लगाया जाएगा। बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही है। नक्सलवाद की लड़ाई में घायल जवानों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। नक्सलगढ़ में अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को आने वाले पीढ़ी मानस पटल में स्मरण रख सके इसके लिए आदमकद प्रतिमा का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही कैजुएल्टी को ध्यान में रखते हुए 2 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों के लिए 2 साल का बांड एक वर्ष कर दिया गया है। बांड के एग्रीमेंट की राशि 25 लाख रूपए है, जिसे कम करने या समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिना मंत्री एवं समिति के अनुमोदन के मेडिकल कालेज के डीन 20 लाख रूपए तक की राशि स्वास्थ्य के लिए खर्च कर सकेंगे। वहीं संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रूपए तक की राशि व्यय कर सकेंगे। मेडिकल कालेज की स्वायत्ता की दृष्टिकोण से यह निर्णय मील का पत्थर है। भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय में 1300 ओपीडी बढ़कर 2400 पहुंच गया है। जिसके दृष्टिगत 100 बिस्तर के हास्पिटल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग एवं नेचुरोपैथी के 100 बिस्तर के हास्पिटल रायपुर में बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सकारात्मक दिशा में निरंतर मेहनत की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं का हब बनेगा तथा मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित होगा।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव को सीटी स्कैन मशीन की एक बड़ी सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से 370 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव का निर्माण हुआ है। अन्य जिलों के मरीजों को भी यहां स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में भी सीटी स्कैन मशीन का मिलना स्वास्थ्य के प्रति उनके समर्पण की भावना को दर्शाता है। सभी के संयुक्त प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है।

सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक मस्के ने कहा कि शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव को सीटी स्कैन मशीन का मिलना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चिकित्सा प्रणाली आधुनिक हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। निजी चिकित्सालयों से अधिक चिकित्सा सुविधाएं शासकीय क्षेत्र में होनी चाहिए, इस दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है।

डीन मेडिकल कालेज डॉ. पीएम लुका ने स्वागत उद्बोधन दिया । उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूरदर्शिता एवं प्रेरणादायी पहल के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक, भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा…..

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय…..

September 7, 2025 September 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विधानसभा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार की लागत के सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण…. विधानसभा अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री ने शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में 12 करोड़ 5 लाख 92 हजार की लागत के सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण….
Next Article गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन…. गजमार पहाड़ी बनेगा इको पार्क: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किए 8 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक, भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?