By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिजली बिल से राहत : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से दुर्ग जिले के लोगों को जबरदस्त लाभ….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बिजली बिल से राहत : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से दुर्ग जिले के लोगों को जबरदस्त लाभ….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिजली बिल से राहत : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से दुर्ग जिले के लोगों को जबरदस्त लाभ….

Last updated: 2025/09/22 at 9:03 PM
Share
3 Min Read
बिजली बिल से राहत : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से दुर्ग जिले के लोगों को जबरदस्त लाभ….
SHARE

रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने दुर्ग जिले में ऊर्जा क्रांति ला दी है। इस योजना के अंतर्गत नागरिक न केवल भारी बिजली बिलों से छुटकारा पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त यूनिट ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही डबल सब्सिडी ने आम लोगों के लिए घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और किफायती बना दिया है।

1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस वजह से सोलर पैनल लगाने में आर्थिक बोझ नहीं पड़ रहा। एक बार लग जाने के बाद यह सिस्टम वर्षों तक बिना बड़े रखरखाव के कार्य करता है और उपभोक्ताओं को लंबे समय तक लाभ पहुँचाता है।

जागरूकता के लिए “सूर्य रथ”

लोगों को योजना की जानकारी देने के लिए विगत दिवस स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने एक “सूर्य रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर नागरिकों को बताएगा कि वे कैसे अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।

सफल लाभार्थी बने दुर्ग जिले के कई परिवार

दुर्ग जिले के रसमड़ा निवासी श्री ओमप्रकाश साहू, धनोरा के श्री राजीव दंडोना और भिलाई निवासी श्री डी.के. वर्मा जैसे कई परिवारों ने योजना का लाभ उठाकर भारी बिजली बिल से मुक्ति पाई है।

कोहका, भिलाई निवासी श्री अमित जायसवाल ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम स्थापित किया है। पहले उनका बिजली बिल 7000-8000 रुपये तक आता था, जो अब घटकर मात्र 500-600 रुपए रह गया है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 1.90 लाख रुपए का लोन लिया था। उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। जुलाई से उनका सोलर सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है। श्री जायसवाल ने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल से हमें न केवल आर्थिक राहत मिल रही है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

उज्जवल भविष्य की ओर कदम

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने यह साबित किया है कि अब हर वर्ग का नागरिक अपनी छत को ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनाकर न सिर्फ बचत कर सकता है बल्कि आय भी अर्जित कर सकता है। यह योजना देश के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को गति देने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन में समृद्धि और आत्मनिर्भरता ला रही है।

You Might Also Like

करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक, भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा…..

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय…..

September 22, 2025 September 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम सूर्यघर योजना : केवल सौर ऊर्जा का विस्तार नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की क्रांति…. पीएम सूर्यघर योजना : केवल सौर ऊर्जा का विस्तार नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की क्रांति….
Next Article ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया हाथकरघा बुनकर संघ के गोदाम का अवलोकन…. ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया हाथकरघा बुनकर संघ के गोदाम का अवलोकन….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करमा उत्सव में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक, भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?