By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मातृत्व वंदना योजना: आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं से निखर रहा मातृत्व का सफर….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > पीएम मातृत्व वंदना योजना: आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं से निखर रहा मातृत्व का सफर….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पीएम मातृत्व वंदना योजना: आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं से निखर रहा मातृत्व का सफर….

Last updated: 2025/09/22 at 10:36 PM
Share
2 Min Read
पीएम मातृत्व वंदना योजना: आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं से निखर रहा मातृत्व का सफर….
SHARE

रायपुर: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए एक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का उद्देश्य माताओं को पर्याप्त पोषण और आराम सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और मजदूरी के नुकसान की भरपाई करना है, ताकि कुपोषण के प्रभाव को कम किया जा सके।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के लिए जीवन संबल साबित हो रही है। योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है बल्कि समय पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण आहार भी उपलब्ध हो रहा है। इस योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के जन्म पर (अगर वह लड़की है) 6,000 रुपये दिए जाते हैं।

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले की ग्राम पंचायत तेन्दुमूड़ा की श्रीमती कमला इसका सशक्त उदाहरण हैं। गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से योजना का पंजीयन कराने के बाद उन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। योजना की पहली किस्त में प्राप्त तीन हजार रुपए से उन्होंने पौष्टिक आहार और दवाइयां खरीदीं। वहीं प्रसव उपरांत संस्थागत प्रसव और शिशु टीकाकरण के बाद दूसरी किस्त के रूप में दो हजार रुपए और मिले। इस प्रकार कुल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता से कमला और उनके शिशु की बेहतर देखभाल संभव हो सकी।

श्रीमती कमला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें योजना से आर्थिक मदद तो मिली ही, साथ ही सही समय पर स्वास्थ्य जांच और पोषण आहार भी उपलब्ध हुआ। मेरी कामना है कि इस योजना का लाभ हर जरूरतमंद महिला तक पहुँचे।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 से लागू प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अब तक लाखों महिलाओं तक पहुँच चुकी है। यह योजना मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने के साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधारने में उल्लेखनीय योगदान दे रही है।

You Might Also Like

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….

साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..

आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….

September 22, 2025 September 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘अपने ही घर की छत पर बनेगी बिजली : ’प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी लाभप्रद’… ‘अपने ही घर की छत पर बनेगी बिजली : ’प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बनी लाभप्रद’…
Next Article शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति अब मोबाइल एप्प के माध्यम से… शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति अब मोबाइल एप्प के माध्यम से…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?