By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..

Last updated: 2025/10/06 at 8:02 PM
Share
3 Min Read
महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर: श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार…..
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना आज प्रदेशभर की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में यह योजना महिलाओं को स्वावलंबन और सम्मान की नई राह दिखा रही है। श्रीमती शामपति ने इस योजना की राशि से शुरू की बकरी पालन, जिससे परिवार की स्थिति में आया सुधार आया ।

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पतरापारा निवासी श्रीमती शामपति इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हैं। योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होती है। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने बकरी पालन का कार्य प्रारंभ किया, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

श्रीमती शामपति ने बकरियों के लिए हवादार और स्वच्छ बाड़ा बनवाया, चारा, पानी और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की। पशु चिकित्सकों की सलाह से उन्होंने बकरियों का नियमित टीकाकरण और उपचार भी सुनिश्चित किया। उनके बकरी पालन ने अब परिवार के लिए स्थायी आय का स्रोत तैयार कर दिया है। वे बताती हैं महतारी वंदन योजना की राशि एक हजार रुपये शहर में कम लग सकती हैं, लेकिन हमारे लिए यह बहुत बड़ी सहायता है। इसी राशि से मैंने बकरी पालन शुरू की और आज हमारा जीवन पहले से बेहतर स्थिति में है। श्रीमती शामपति की सफलता से प्रेरित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी बकरी पालन, सब्जी उत्पादन और छोटे व्यवसायों की ओर अग्रसर हो रही हैं। अब महिलाएं परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं, जिससे ग्रामीण समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

श्रीमती शामपति ने योजना की राशि से शुरू किया बकरी पालन, परिवार की स्थिति में आया सुधार

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता के पथ पर अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लाखों महिलाओं को इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपनी आजीविका सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठा रही हैं।

बलरामपुर जैसे आदिवासी बहुल जिलों में यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में महतारी वंदन योजना ने साबित किया है कि छोटी-सी आर्थिक सहायता भी यदि सही दिशा में दी जाए, तो समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

You Might Also Like

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप…..

October 6, 2025 October 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट….
Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्का मकान का सपना…. प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ पक्का मकान का सपना….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?