By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम साय ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले- महिला संबंधी अपराधों में करें तत्परता से कार्रवाई…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सीएम साय ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले- महिला संबंधी अपराधों में करें तत्परता से कार्रवाई…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सीएम साय ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले- महिला संबंधी अपराधों में करें तत्परता से कार्रवाई…..

Last updated: 2025/10/13 at 5:18 PM
Share
4 Min Read
सीएम साय ने की प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में बोले- महिला संबंधी अपराधों में करें तत्परता से कार्रवाई…..
SHARE

रायपुर: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरे दिन सीएम साय ने सोमवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री साय ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और कई बिंदुओं पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान सीएम साय ने महिला व बालिकाओं से संबंधित अपराधों में तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नवा रायपुर के मंत्रालय भवन में आयोजित कलेक्टर व एसपी की कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न अपराधिक मामलों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में अपराध के ग्राफ की जानकारी ली। सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों व सभी जिलों के एसपी व अन्य राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश दिए। अपसरों ने बताया कि प्रदेश में नए अपराधिक कानूनों व उसके तय मापदंडों के अनुसार की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में चालान प्रस्तुत कर पीडित पक्ष को न्याय दिलाया जाए।

रोज बदल रहे साइबर क्राइम के तरीके, लोगों को करें जागरुक
समीक्षा के दौरान सीएम साय ने साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा में साइबर क्राइम के तरीके रोज ही बदल रहे हैं। अपराधी नए नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सीएम साय ने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराध के तरीकों व इससे बचाव की जानकारी लोगों को दी जाए। अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की विशेष पहल होनी चाहिए। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से हो प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित हो रहे हैं आगामी दिनों में 9 थानों का संचालन किया जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय करें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीएम साय ने कहा कि नशे से अन्य अपराधों को बढ़ावा मिलता है इसलिए अभियान चलाकर कार्रवाई करें।अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाएं ताकि गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोका जाए। सीएम साय ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों  में समय सीमा में कार्रवाई हो और नशाखोरी के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाकर युवाओं को जागरूक करें।

सड़क सुरक्षा पर करें विशेष फोकस
मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने के कारण सड़कों पर हादसे बढ़ रहे हैं। सड़क सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सभी जिलों में पुलिस व यातायात विभाग इस पर विशेष ध्यान दें। दो पहिया चलाने वाले यदि बिना हेलमेट के हैं और यदि कार चालक सीट बेल्ट लगाए तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें ताकि उनमें कानून का भय हो। इसी तरह  ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करें।

You Might Also Like

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा..

सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….

टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….

October 13, 2025 October 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस: CM साय वन विभाग के कामों की कर रहे समीक्षा कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस: CM साय वन विभाग के कामों की कर रहे समीक्षा
Next Article बिहार चुनाव 2025: भूपेश बघेल का दावा, महागठबंधन का सीट बंटवारा जल्द फाइनल बिहार चुनाव 2025: भूपेश बघेल का दावा, महागठबंधन का सीट बंटवारा जल्द फाइनल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?