By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….

Last updated: 2025/10/13 at 8:49 PM
Share
3 Min Read
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….
SHARE

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा, बचत और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना का लाभ उठाकर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा के व्यवसायी लखन लाल देवांगन ने न केवल अपने बिजली खर्च को कम किया है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लखन लाल देवांगन शक्ति हार्डवेयर नामक दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से जब उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त की तो यह योजना उन्हें अत्यंत उपयोगी और लाभदायक लगी। एक व्यवसायी होने के नाते उन्होंने सबसे पहले अपनी हार्डवेयर की दुकान में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। कुछ ही समय में उन्हें इसका सीधा लाभ दिखाई देने लगा और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई जिससे उनका मासिक खर्च लगभग शून्य के बराबर हो गया।

लखन लाल देवांगन ने आगे बताया कि दुकान में सकारात्मक परिणाम देखने के बाद उन्होंने अपने घर पर भी 4 किलोवाट का सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया। अब उनके घर और दुकान दोनों स्थानों का बिजली बिल लगभग नगण्य हो गया है। इस योजना के तहत उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई जिससे स्थापना की लागत में कमी आई और सौर ऊर्जा को अपनाना और भी आसान बन गया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक दूरदर्शी और जनहितकारी पहल है जिसने आम जनजीवन को सशक्त बनाया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने न केवल आमजन को आर्थिक रूप से राहत दी है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे इस पहल का हिस्सा हैं और वे सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे भी आगे बढ़कर इस योजना का लाभ लें ताकि हर घर आत्मनिर्भर बने और हर छत से स्वच्छ ऊर्जा का प्रसार हो सके।

यह योजना छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लोग इसे अपनाकर न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। वास्तव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज आमजन के जीवन में उजाला ही नहीं बल्कि राहत और गर्व की नई किरण बन चुकी है। न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। वास्तव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज आमजन के जीवन में उजाला ही नहीं बल्कि राहत और गर्व की नई किरण बन चुकी है।

You Might Also Like

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा..

सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….

मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….

टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….

October 13, 2025 October 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पोषण भी, पढ़ाई भी – शिक्षा और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम…. पोषण भी, पढ़ाई भी – शिक्षा और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम….
Next Article भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विधानसभा का नया भवन – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विधानसभा का नया भवन – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्कूल शिक्षा विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री गजेंद्र यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दो वर्षों के कार्यों का रखा लेखा-जोखा..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?