By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शहडोल का दर्दनाक हादसा: तीन भाइयों की सड़क पर पिटाई, दो की मौत, हिम्मत नहीं कर सका कोई मदद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > शहडोल का दर्दनाक हादसा: तीन भाइयों की सड़क पर पिटाई, दो की मौत, हिम्मत नहीं कर सका कोई मदद
मध्यप्रदेशराज्य

शहडोल का दर्दनाक हादसा: तीन भाइयों की सड़क पर पिटाई, दो की मौत, हिम्मत नहीं कर सका कोई मदद

Last updated: 2025/10/25 at 8:32 PM
Share
3 Min Read
शहडोल का दर्दनाक हादसा: तीन भाइयों की सड़क पर पिटाई, दो की मौत, हिम्मत नहीं कर सका कोई मदद
SHARE

शहडोल
जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र की केशवाही पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बलबहरा में 21 अक्टूबर की रात पुरुषोत्तम तिवारी के ऑटो पार्ट्स दुकान में हुए हमले के खौफनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। दरिंदों ने तीनों भाइयों को गाली दे-देकर बेरहमी से पीटा है। हमलावरों की संख्या दो दर्जन से अधिक है और मारपीट करते समय दो या तीन लोग पकड़े थे और बाकी बेरहमी से लाठियां भांज रहे थे। तीनों भाई जान बचाने के लिए चीख-चिला रहे थे, लेकिन दंरिदों का ह्दय थोड़ा भी नहीं पसीजा।

पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार
जब तक तीनों भाइयों को होश था, तब तक पीटते रहे। घटना में राकेश तिवारी (38)और राहुल तिवारी (30) की मौत हो गई है, जबकि बड़े बेटे सतीश तिवारी(42) का गंभीर हाल में बिलासपुर में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित अनुराग शर्मा के पिता सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके एक साथी आरोपित को शनिवार को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार दो दर्जन से अधिक आरोपित इसमें शामिल हैं, जिनकी तलाश चल रही है।
 
आरोपित में मारपीट करने वालों के अलावा वे लोग भी शामिल हैं, जो इस हत्याकांड की योजना में सहभागी थी। अब तक की जांच में आए तथ्यों के अनुसार यह घटना योजनाबद्ध तरीके से की गई है। कई दिनों से रैकी की जा रही थी और कई लोग इसमें लगे थे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे यह माना जाए कि पुलिस का सूचनातंत्र मर चुका है और यदि सूचना तंत्र मजबूत था तो फिर पुलिस की चूक के कारण इतनी बड़ी घटना हुई, जिससे शहडोल दागदार हो गया।

चौकी प्रभारी की लापरवाही आई सामने
पीड़ित पक्ष भी ऐसा ही आरोप लगा रहा है कि केशवाही चौकी प्रभारी की लापरवाही से ही यह घटना हुई है। घटना के भयानक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। यह गुस्सा आरोपितों के प्रति तो है ही, लेकिन पुलिस भी इससे अछूती नहीं हैं। हत्या की घटना के दूसरे दिन केशवाही चौकी प्रभारी को लाइन अटैच कर उन्हें सुरक्षित कर दिया गया और इसके बाद बुढ़ार थाना प्रभारी को यातायात प्रभारी बना दिया गया। इस कार्रवाई में भी चार दिन लग गए हैं।

वीडियो को देखने के बाद हर व्यक्ति इस घटना में बड़ी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा है। मुख्य आरोपित अनुराग शर्मा, नयन पाठक, धनेश शर्मा, नीलेश कुशवाहा, सचिन शर्मा, अखिलेश यादव, अंकित राय निवासी ओपीएम अमलाई और रवि चौधरी बलबहरा एवं एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों का किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। अब घटना की आगे की कार्रवाई नए थाना प्रभारी करेंगे।

You Might Also Like

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….

श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा…..

October 25, 2025 October 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री साय की पहल से पर्यटन के अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उभर रहा है जशपुर मुख्यमंत्री साय की पहल से पर्यटन के अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उभर रहा है जशपुर
Next Article किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मंत्री श्रीमती राजवाड़े…. किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मंत्री श्रीमती राजवाड़े….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न, नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट,समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?