By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उज्जैन में लव जिहाद के शक में होटल में हुई पिटाई, हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन में लव जिहाद के शक में होटल में हुई पिटाई, हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा
मध्यप्रदेशराज्य

उज्जैन में लव जिहाद के शक में होटल में हुई पिटाई, हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा

Last updated: 2025/10/30 at 4:36 PM
Share
3 Min Read
उज्जैन में लव जिहाद के शक में होटल में हुई पिटाई, हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा
SHARE

उज्जैन 

उज्जैन में लव जिहाद के शक में भारी हंगामा कटा। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की को अपने साथ महाकाल के दर्शन के लिए लेकर पहुंचा था और बद में एक होटल में रूम भी लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगते ही सभी लोग होटल पहुंचे। पूछताछ की तो पता चला कि युवती हरियाणा की है ओर युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। होटल के रजिस्टर में युवती की एंट्री की गई है पर युवक की नहीं है। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन ने हंगामा मचा दिया और युवक की पिटाई कर दी,जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले गई,जहां दोनों से पूछताछ जारी है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के आसपास के होटल बिना आईडी रूम दे रहे हैं और जहां से यह जोड़ा पकड़ाया है वहां से 3 महीने पहले भी ऐसा ही जोड़ा पकड़ा गया था,पुलिस इस होटल पर कार्रवाई करे। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक-युवती से पूछताछ कर युवती के परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है।

हिंदू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को महाकाल दर्शन के बहाने उज्जैन लेकर आया है। बुधवार रात कार्यकर्ताओं ने निक्की पैलेस होटल में जांच की तो पता चला कि युवती की आईडी होटल में दी गई है, लेकिन युवक की नही दी है,मामले की जानकारी मिलते ही महाकाल थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

हिंदूवादी संगठन के रितेश माहेश्वरी नेआरोप लगाया है कि मंदिर के आसपास के होटल बिना आईडी दे रहे रूम दे रहे हैं। निक्की पैलेस होटल में पहले भी लव जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं। होटल संचालक केवल लड़की का आईडी लेकर रूम देते हैं और रजिस्टर में केवल उसका नाम दर्ज करते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी होटल प्रबंधन सुधर नहीं रहा है। पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दोनों ने खुद को बालिग और शादीशुदा बताया। थाना प्रभारी ने कहा कि होटल संचालक ने गलत जानकारी दी है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों बालिग हैं,लेकिन यदि उन्होंने गलत सूचना देकर कमरा लिया है,तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

October 30, 2025 October 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑपरेशन ‘सेफ बेबी’ की सफलता: शिवपुरी से चोरी हुई नवजात सागर में बरामद, शारदा आदिवासी गिरफ्तार ऑपरेशन ‘सेफ बेबी’ की सफलता: शिवपुरी से चोरी हुई नवजात सागर में बरामद, शारदा आदिवासी गिरफ्तार
Next Article एसीबी की बड़ी कार्रवाई: एसडीएस कार्यालय में छापा, अमीन-पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार एसीबी की बड़ी कार्रवाई: एसडीएस कार्यालय में छापा, अमीन-पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?