By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, हितग्राहियों को मिला लाभ—सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, हितग्राहियों को मिला लाभ—सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, हितग्राहियों को मिला लाभ—सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां….

Last updated: 2025/11/03 at 4:29 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, हितग्राहियों को मिला लाभ—सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय राज्योत्सव का रंगारंग शुभारंभ पंडित चक्रपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की, जबकि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त 225 पंचायतों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त 60 पंचायतों के सरपंच-सचिवों को सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 86 वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की, वहीं हम होंगे कामयाब योजना के अंतर्गत 72 युवाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। आदिवासी विकास विभाग द्वारा 4343 विद्यार्थियों को 2 करोड़ से अधिक राशि की छात्रवृत्ति वितरित की गई। साथ ही स्वामित्व योजना के तहत 18,200 किसानों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किए गए।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा निर्मित इस राज्य ने आज विकास की नई ऊँचाइयाँ छू ली हैं। हमारी सरकार की नीतियों से प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना है।

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और विश्व में निवेश का केंद्र बन रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश शीघ्र ही नक्सलमुक्त होगा और महतारी वंदन जैसी योजनाओं ने महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत उद्बोधन में जिले की विकास उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्योत्सव की तैयारियों और प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दीप प्रज्ज्वलन

विभागीय प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्योग, स्वास्थ्य समेत करीब 20 विभागों ने अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई थी।

सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। “रंग सरोवर” के भूपेन्द्र साहू व दल ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकशैली प्रस्तुत की, जबकि “श्री राधारानी पंडवानी पार्टी” (डमरू, बलौदाबाजार) के श्री फिरतराम साहू एवं साथियों ने लोककला की अद्भुत प्रस्तुति दी। “सुर ओ चंदम आर्टिस्ट बैंड ग्रुप” ने लोक और सूफी संगीत से वातावरण को मधुर बनाया, वहीं बिलासपुर की किरण मोइत्रा एवं दल ने कठपुतली और नाट्य मंचन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, उपाध्यक्ष पवन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..

CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..

CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….

CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..

CG- 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में; खुरसीपार इलाके में मचा हड़कंप….

November 3, 2025 November 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की… रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्टॉलों का अवलोकन, योजनाओं की सराहना की…
Next Article सरकार की किसान हितैषी फैसलों से जांजगीर-चांपा जिले में सिंचाई क्षमता में 20 प्रतिशत वृद्धि…. सरकार की किसान हितैषी फैसलों से जांजगीर-चांपा जिले में सिंचाई क्षमता में 20 प्रतिशत वृद्धि….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?