By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खंडवा में रुखसार ने हिंदू युवक से रचाई शादी, बोली- बचपन से सनातन धर्म में था सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > खंडवा में रुखसार ने हिंदू युवक से रचाई शादी, बोली- बचपन से सनातन धर्म में था सम्मान
मध्यप्रदेशराज्य

खंडवा में रुखसार ने हिंदू युवक से रचाई शादी, बोली- बचपन से सनातन धर्म में था सम्मान

Last updated: 2025/11/05 at 2:26 PM
Share
4 Min Read
खंडवा में रुखसार ने हिंदू युवक से रचाई शादी, बोली- बचपन से सनातन धर्म में था सम्मान
SHARE

खंडवा
 प्रेम की राह में धर्म और शरहद की दीवारें भी छोटी पड़ जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी सामने आई है मध्यप्रदेश के खंडवा जिले स्थित महादेवगढ़ मंदिर से है। यहां धार जिले की रहने वाली युवती रुखसार ने अपने प्रेमी विशाल के साथ सात फेरे लिए हैं। इसके लिए उसने अपने परिवार से बगावत की और धर्म भी बदला है।

धर्म परिवर्तन कर किया विवाह
धार जिले की रहने वाली रुखसार का विवाह 27 नवंबर को होने वाला था। परिवार ने निकाह की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली थीं लेकिन इसके कुछ दिन पहले ही युवती ने अपने जीवन का सबसे बड़ा निर्णय ले लिया। बताया जाता है कि रुखसार लंबे समय से खंडवा निवासी विशाल से प्रेम करती थी। लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि दोनों का मिलन संभव नहीं दिख रहा था। इसी बीच युवती ने अपने तय निकाह से पहले घर छोड़ दिया और सीधे खंडवा के प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर पहुंच गई। मंदिर में उसने बताया कि वह विशाल के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है। साथ ही अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाहती है। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के अनुसार विधिवत धर्म परिवर्तन संस्कार करवाया। संस्कार के बाद युवती को नया नाम वंशिका दिया गया।

मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच बंधे विवाह सूत्र में
धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर परिसर में ही विवाह की तैयारी शुरू कर दी गई। वेद मंत्रों के बीच दोनों का विवाह संपन्न करवाया गया। वंशिका और विशाल ने सात फेरे लिए। विशाल ने मंगलसूत्र पहनाकर वंशिका को अपनी जीवनसंगिनी के रूप में स्वीकार किया। विवाह समारोह में मौजूद स्थानीय लोगों और मंदिर कमेटी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मंदिर समिति ने की महाआरती
विवाह के बाद महादेवगढ़ मंदिर की परंपरा के अनुसार भगवान महादेव की महाआरती की गई। मंदिर संचालक संरक्षक अशोक पालीवाल के नेतृत्व में समिति की ओर से नवविवाहित दंपती को रामायण का पवित्र ग्रंथ भी भेंट किया गया। दुल्हन वंशिका ने रामायण को जीवन में प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि रामायण में लिखा है कि श्रीराम ने अपनी पत्नी को पाने के लिए समुद्र पर सेतु तक बना दिया था। मैं हमेशा इसे कहानी समझती थी लेकिन अब इसे पढ़कर अपने जीवन में भी आदर्श और दृढ़ता लाना चाहती हूं।

फैसले पर अडिग रही युवती
रुखसार का विवाह 27 नवंबर को उसके मायके धार में होना था। परिवार ने रिश्तेदारों और समाज में निमंत्रण तक भेज दिया था। लेकिन युवती का अचानक घर छोड़कर धर्म परिवर्तन और विवाह कर लेना परिवार को बेहद नागवार गुजरा है। परिवार की ओर से गुस्सा और नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि फिलहाल परिवार ने युवती से किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया है।

वंशिका बनी रुखसार ने कहा कि मुझे मालूम है कि परिवार नाराज है, लेकिन मैंने अपना निर्णय सोच-समझकर लिया है। मुझे विश्वास है कि सनातन धर्म में महिलाओं का सम्मान है और मैं अपने जीवन का फैसला स्वयं करने की हकदार हूं।

You Might Also Like

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण….

छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहण….

टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़, एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का अभिनव अनुभव…..

November 5, 2025 November 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: ग्वालियर-चंबल में ठंड और कोहरा, 16 जिलों में बूंदाबांदी, भोपाल-इंदौर में धूप का मज़ा मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला: ग्वालियर-चंबल में ठंड और कोहरा, 16 जिलों में बूंदाबांदी, भोपाल-इंदौर में धूप का मज़ा
Next Article भोपाल का धार्मिक आयोजन एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम भोपाल का धार्मिक आयोजन एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?