By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न….

Last updated: 2025/11/11 at 12:25 AM
Share
3 Min Read
वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न….
SHARE

रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज सिविल अस्पताल भानपुरी, बस्तर की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मंत्री श्री कश्यप ने बैठक को सकारात्मक और जनहितकारी बताते हुए कहा कि लिए गए निर्णय अस्पताल को और अधिक सक्षम तथा उपयोगी बनाने में मदद करेंगे।

सोनोग्राफी मशीन और कार्डियो टोपोग्राफी मशीन की खरीदी की दी सहमति

बैठक में अस्पताल के ढांचे और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए सोनोग्राफी मशीन और कार्डियो टोपोग्राफी मशीन की खरीदी पर सहमति बनी। साथ ही लैब में उपयोग होने वाले रिएजेंट्स और एक्स-रे फिल्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके शुल्क निर्धारण पर भी विचार किया गया, ताकि जांच सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहें। इसी तरह अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं के सुधार के तहत विद्युतीकरण की मरम्मत, पोस्टमार्टम कक्ष का सुधार, तथा मरीज वार्ड में बंद पड़े ए.सी. को चालू करने का निर्णय लिया गया। मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर और फिल्टर लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

डिजिटल इनफॉर्मेशन टीवी, अस्पताल की स्वच्छता के लिए मशीन खरीदने का निर्णय

बैठक में मरीजों व कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने के लिए वार्डों और प्रतीक्षा कक्षों में डिजिटल इनफॉर्मेशन टीवी,अस्पताल की स्वच्छता हेतु इलेक्ट्रिक पोंछा मशीन, मरीजों के कपड़ों की धुलाई हेतु धोबी की व्यवस्था,महिला मरीजों के लिए सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन, प्रशासनिक कार्य हेतु आवश्यक सामग्री तथा कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म, ओवरकोट और स्वेटर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए तीन-स्तरीय वित्त व्यवस्था तय की गई। कुछ सामग्री विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, कुछ खरीद जीवनदीप समिति के माध्यम से की जाएगी, और शेष खर्च सीएसआर मद व जनपद पंचायत मद से वहन किया जाएगा।

बैठक के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र भानपुरी के संचालन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी भी मंत्री को दी गई। इस पर मंत्री श्री कश्यप ने केंद्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….

डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण….

November 11, 2025 November 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 11 नवंबर को अहमदाबाद में होगा ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम, टेक्सटाइल, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के अवसरों की होगी प्रस्तुति…. 11 नवंबर को अहमदाबाद में होगा ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम, टेक्सटाइल, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के अवसरों की होगी प्रस्तुति….
Next Article मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला…. मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

धमतरी की बेटियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर, अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से मिलेगा आर्थिक संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासन- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक निकली भव्य कांवर यात्रा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?