By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वन मंत्री ने किया कोंडागांव वनमंडल के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > वन मंत्री ने किया कोंडागांव वनमंडल के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वन मंत्री ने किया कोंडागांव वनमंडल के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन…..

Last updated: 2025/11/12 at 9:17 PM
Share
4 Min Read
वन मंत्री ने किया कोंडागांव वनमंडल के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन…..
SHARE

रायपुर:  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव वनमंडल कार्यालय के नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने की।

 

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यालय भवन की आधारशिला रखी और सुदूर ग्राम हिरामांदला से आए वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को आस्था मूलक योजना के तहत मिनी राइस मिल (धन कुट्टी मशीन) भेंट की। उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए मशीन का सावधानीपूर्वक उपयोग कर सामूहिक रूप से आय बढ़ाने का आग्रह किया।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि नया कार्यालय भवन बनने से विभागीय कार्यों में सुविधा होगी और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग ग्रामीण अंचलों की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। विभाग द्वारा ईको-टूरिज्म, जैव विविधता संरक्षण और रोजगार सृजन के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

वन मंत्री ने किया कोंडागांव वनमंडल के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन

कोंडागांव वनमंडल द्वारा मर्दापाल में देवगुड़ी दरबार और पुसपाल के वैली व्यू पॉइंट व भंवरडीह नदी में रिवर-राफ्टिंग जैसी गतिविधियों के विकास के लिए 7.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि स्वीकृति मिलते ही यह कार्य शुरू होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को आय के नए अवसर मिलेंगे।

मंत्री श्री कश्यप ग्रामीणों से अवैध कटाई और अतिक्रमण रोकने में सहयोग की अपील की और अधिकारियों को ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।

वनमंडलाधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से ग्रामीणों को आयमूलक कार्यों से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत 892 हितग्राहियों की 1237 एकड़ भूमि में 11 लाख 88 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिससे भविष्य में उन्हें निश्चित आमदनी होगी।

वनमंडल क्षेत्र में 5 वनधन केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ कोदो, कुटकी, रागी जैसी लघु वनोपजों का प्रसंस्करण कर स्व-सहायता समूहों को सतत लाभ मिल रहा है। पिछले दो वर्षों में 714 क्विंटल मिलेट्स का प्रसंस्करण किया गया है। वनमंडल में 50 हेक्टेयर तिखुर की खेती की गई है और इसे 5000 हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष 500 हेक्टेयर वनौषधि रोपण भी किया गया था।वन मंत्री ने किया कोंडागांव वनमंडल के नवीन कार्यालय भवन का भूमिपूजन

इसी तरह तेन्दूपत्ता संग्राहकों को भी विभाग की योजनाओं से लाभ मिला है। 29 हजार 565 संग्राहकों को 7.04 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक डीबीटी के माध्यम से दिया गया है। साथ ही, राजमोहिनी देवी बीमा योजना के तहत 6 मामलों में 7.33 लाख रुपये तथा छात्रवृत्ति योजना के तहत 81 विद्यार्थियों को 9.62 लाख रुपये की सहायता दी गई है। पिछले दो वर्षों में विभागीय कार्यों में लगे श्रमिकों को औसतन 2000 श्रमिक प्रति माह को रोजगार मिला है, जिससे 32.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता से कार्यों में तेजी आएगी और नया कार्यालय भवन कोंडागांव वनमंडल के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, मुख्य वन संरक्षक श्री राजेश कुमार चंदेले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..

आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े….

सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….

मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

November 12, 2025 November 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक, योजनाओं का उठाए लाभ : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…. यादव समाज को आगे बढ़ाने शासकीय योजनाओं के प्रति रहे जागरूक, योजनाओं का उठाए लाभ : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….
Next Article सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन मंत्री के प्रति जताया श्रद्धालुओं ने आभार… सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन मंत्री के प्रति जताया श्रद्धालुओं ने आभार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आंगन मिलन सेवा में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?