By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Shri Mahant Indiresh Hospital:निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > उत्तराखंड > Shri Mahant Indiresh Hospital:निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ
उत्तराखंडताजा खबरेंराज्य

Shri Mahant Indiresh Hospital:निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ

News Desk
Last updated: 2025/12/02 at 6:24 PM
News Desk
Share
5 Min Read
SHARE
  • कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कोटद्वारवासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
  • श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर
  • मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने किया शिविर का शुभारंभ

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में मंगलवार, को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1226 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार, राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार, धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, निदेशक, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कल कोटद्वार, दिनेश सिंह नेगी, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कल, देवी रोड, कोटद्वार गिरीश उनियाल, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन, पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा सतत रूप से किए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनकल्याण के प्रयास सराहनीय हैं। उत्तराखण्ड में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित करने में इस संस्थान का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अस्पताल उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण एवं जरूरतमंद जनता के लिए जीवन रेखा बन चुका है। इस प्रकार की सेवाएँ न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और समर्पण की अनोखी मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं।विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा की जा रही यह पहल समाज को स्वस्थ भविष्य की दिशा में अग्रसर करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास है।
राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार ने अपने संबोधन में एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर दिया जा रहा विशेष ध्यान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शहनवाज़ नाज़िर ए. झनकवाल, न्यूरोलाॅजी से डाॅ अकांक्षा अग्रवाल, कार्डियोलाॅजी से डाॅ नितिन बडेवाल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ दीक्षा रमोला, मेडिसिन विभाग से डाॅ पंकज जोशी एवम् डाॅ उत्कर्ष रावत, सर्जरी से डाॅ अंकित सिंह, शिशु रोग विभाग से डाॅ शिप्रा चैहान, नेत्र रोग विभाग से डाॅ शिवानी यादव, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ चिताम्बरा जोशी, फिजियोथैरेपी से डाॅ सुशांत किमोठी, मनोरोग विभाग से डाॅ नीतू गर्ग, हड्डी रोग विभाग से प्रितीश गौतम, दंत रोग विभाग से डाॅ अभिषेक शर्मा, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ हर्षित गुप्ता ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिये।कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशू द्विवेदी, डीएस नेगी, रोशन नेगी, रमा हिंदवान, सरिता डबराल, डाॅ शिवी, श्वेता बिष्ट, प्रणव बमराडा, डाॅ ऋतुजा सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी विवेक शर्मा एवम् एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कोटद्वार सहित सभी शिक्षकों एवम् सहायक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में एस जी आर आर पब्लिक स्कूल कोटद्वार के तीनों स्कूलों, एस जी आर आर कॉलेज ऑफ़ पैरा मेडिकल एवम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने भी सहभागिता की.श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

You Might Also Like

Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….

Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……

Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..

Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू — केदारनाथ धाम में मोबाइल और कैमरे पर लगेगी रोक, सीएम धामी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता….

News Desk December 2, 2025 December 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा- कुसुम कण्डवाल
Next Article छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में बच्ची की मौत, घर में खेलते समय डोमी सांप ने डसा सरदार@150 यूनिटी मार्च: मोदी सरकार ने सरदार पटेल के सपनों को दिया नया आयाम- मुख्यमंत्री धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..
Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?