By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश में सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश में सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंडताजा खबरें

प्रदेश में सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

News Desk
Last updated: 2025/12/03 at 7:48 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE
  • विभागीय मंत्री के निर्देश पर निदेशक ने जारी किये आदेश
  • समय-समय पर राज्य स्तर पर भी होगी सुरक्षा समीक्षा 

देहरादून: चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं के यौन शोषण एवं छेड़छाड़ की घटना को देखते हुये प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सख्त कदम उठाये गये हैं। विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने को जनपद स्तर पर निगरानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने को कहा गया है। राज्य स्तर पर भी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने चमोली जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज गौणा में अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी द्वारा छात्र-छात्राओं के यौन शोषण व छेड़छाड़ की घटना को दुखद व चिंताजनक बताया। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर उक्त प्रकरण में सख्त कार्यवाही की जा रही है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये निगरानी व सुरक्षा प्रोटोकॉल को विद्यालयों में सख्ती से लागू किया जा रहा है। .उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से निगरानी करने तथा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों के विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है, जिसकी समय-समय पर राज्य स्तर पर भी समीक्षा की जायेगी।

डॉ. सती ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी) एवं प्रवक्ता के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिये सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों की तैनाती की व्यवस्था की गयी है। इसी क्रम में विभिन्न जनपदों एवं विकासखण्डों में गठित चयन समितियों के माध्यम से अतिथि शिक्षक नियुक्त किये गये थे। उन्होंने बताया कि चमोली जनपद में विकासखण्ड स्तर पर गठित समिति द्वारा अगस्त 2015 में राजनीति विज्ञान विषय में प्रवक्ता पद पर यूनुस अंसारी का चयन किया गया था तथा उनकी तैनाती राजकीय इण्टर कॉलेज ईराणी, दशोली में की गयी थी। . उक्त विद्यालय में नियमित शिक्षक की नियुक्ति होने पर आरोपी अतिथि शिक्षक प्रभावित हो गया था, जिसके चलते फरवरी 2020 में उन्हें राजकीय इण्टर कॉलेज गौणा में तैनाती दी गई।

डॉ. सती ने बताया कि हाल ही में यूनुस अंसारी द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के यौन शोषण व छेड़छाड़ करने की गंभीर शिकायतें संज्ञान में आयीं। बच्चों की सुरक्षा एवं हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग द्वारा उनके अतिथि शिक्षक अनुबन्ध को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चयन के समय यूनुस अंसारी द्वारा स्थाई निवास प्रमाण पत्र, पटवारी क्षेत्र प्रमाण पत्र तथा उत्तराखण्ड राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग का वैध जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया था। ये सभी प्रमाण पत्र अन्य विभागों/प्राधिकरणों द्वारा निर्गत किये जाते हैं और नियुक्ति/तैनाती की प्रक्रिया में विभाग द्वारा इन्हीं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।

विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के स्पष्ट निर्देश दे दिये गए हैं। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर, प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया है :डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री

 

You Might Also Like

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर

विकसित भारत के संकल्प के साथ PRSI के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

AI के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

पौड़ी गढ़वाल के 20 संवेदनशील विद्यालयों में शुरू हुई एस्कॉर्ट व्यवस्था

किफायती आवास से हरियाली तक, MDDA बदल रहा देहरादून की तस्वीर

News Desk December 3, 2025 December 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पाकिस्तान का नया बजट: सरकारी कर्मचारियों की वेतन 25 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, सेना पर खर्च सबसे ज्यादा… UKSSSC ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, देखें नोटिफिकेशन
Next Article कुवैत में 42 भारतीयों की जिंदा जलकर मौत, इमारत में लगी थी भीषण आग; सोते ही रह गए लोग… गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?