By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पं.राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > उत्तराखंड > पं.राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंडताजा खबरें

पं.राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

News Desk
Last updated: 2025/12/04 at 6:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
SHARE
  • तराई विकास को मिलेगी नई गति-धामी

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं तराई क्षेत्र के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर रुद्रपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने पंडित राम सुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन परिचय पर आधारित शिलापट्ट का अनावरण भी किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण के प्रतीक थे। छात्र जीवन से ही उनकी राष्ट्र सेवा की भावना प्रेरणादायी रही। वर्ष 1936 में लाहौर अधिवेशन के दौरान मात्र 21 वर्ष की आयु में उन्होंने जिन्ना के द्विराष्ट्रवाद सिद्धांत का मुखर विरोध कर देश का ध्यान आकर्षित किया। गांधीजी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने वकालत छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में स्वयं को पूर्णतः समर्पित कर दिया। ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में युवाओं को संगठित कर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी पंडित शुक्ल ने किसानों, स्वतंत्रता सेनानियों और तराई क्षेत्र के विकास को अपने जीवन का ध्येय बनाया। तराई कॉलोनाइजेशन योजना के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव रखी।
आज तराई और रुद्रपुर का विकसित स्वरूप उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंडित जी की विरासत को आगे बढ़ाने में उनके पुत्र तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ल महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए अध्याय लिख रहा है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण, 590 करोड़ की लागत से रुद्रपुर बाईपास, खटीमा–टनकपुर तथा गदरपुर–जसपुर चार लेन सड़कें और 55 करोड़ की लागत से मानूनगर–गदरपुर–दिनेशपुर–हल्द्वानी मार्ग का चौड़ीकरण तेजी से प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि रुद्रपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण, नई सिग्नल लाइनों, दो रेल ओवरब्रिज, मास्टर ड्रेनेज प्लान, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स, 15 करोड़ के कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और 17 करोड़ के एडवांस कूड़ा प्रबंधन प्लांट का कार्य जारी है।
किच्छा में 351 करोड़ की लागत से एम्स ऋषिकेश का सैटेलाइट सेंटर और पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर और पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क क्षेत्र की आर्थिक उन्नति को नई दिशा देंगे। खुरपिया में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी भी मील का पत्थर साबित होगी।

जमरानी बांध परियोजना पुनः प्रारंभ होने से तराई को स्थायी पेयजल और सिंचाई सुविधा मिलेगी। हाल ही में गन्ना किसानों के हित में 30 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य वृद्धि भी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का “विकल्प रहित संकल्प” तराई को आधुनिक, विकसित और समृद्ध क्षेत्र बनाना है। पंडित राम सुमेर शुक्ल का यह स्वप्न सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ल ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नेतृत्व में पंडित राम सुमेर शुक्ल ने तराई को बसाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि एम्स, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल स्मार्ट पार्क जैसी परियोजनाएँ तराई के सुनहरे भविष्य का आधार बन रही हैं।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री राजेश शुक्ल के आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनकी माताजी से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, खातिब मलिक, मंजीत सिंह, उत्तम दत्ता, मुकेश कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष मिंटू गुम्बर, सचिन शुक्ला, मंजीत कौर, दिनेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर

विकसित भारत के संकल्प के साथ PRSI के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

AI के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

पौड़ी गढ़वाल के 20 संवेदनशील विद्यालयों में शुरू हुई एस्कॉर्ट व्यवस्था

किफायती आवास से हरियाली तक, MDDA बदल रहा देहरादून की तस्वीर

News Desk December 4, 2025 December 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पौड़ी मे फिर गुलदार का हमला, गजल्ट गांव में 45 साल के शख्स को बनाया शिकार
Next Article USA vs IND: भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मुकाबला देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एक्शन, जमकर चला एमडीडीए का बुलडोजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..
Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?