By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र ने मंजूर की 1700 करोड़ रुपये की धनराशि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र ने मंजूर की 1700 करोड़ रुपये की धनराशि
उत्तराखंडताजा खबरें

प्रदेश की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र ने मंजूर की 1700 करोड़ रुपये की धनराशि

News Desk
Last updated: 2025/12/09 at 8:39 PM
News Desk
Share
4 Min Read
टाटा कम्युनिकेशंस का वर्ल्ड एथलेटिक्स के साथ करार 
SHARE
  • सीएम धामी के प्रयासों से मिली स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट
  • कृषि, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रभावित अवसंरचना से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अवसंरचना के पुनर्निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के दौरान राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल की प्राकृतिक आपदा में प्रदेश की 946 सड़कें और 15 पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके पुनर्निर्माण के लिए लगभग 650 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य के लिए यह क्षति अत्यंत चुनौतीपूर्ण है और ऐसी स्थिति में केंद्र से विशेष सहयोग अपेक्षित है, ताकि प्रभावित अवसंरचना का त्वरित पुनर्निर्माण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने हाल की आपदा से क्षतिग्रस्त लगभग 5900 घरों की मरम्मत के लिए भी उत्तराखण्ड को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत किसान लघु एवं सीमांत श्रेणी के हैं और फसलों को जंगली जानवरों से होने वाली क्षति एक गंभीर चुनौती है। इस संदर्भ में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.)-डी.पी.आर. योजना के तहत घेराबंदी कार्यों को शामिल किए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने फसलों की सुरक्षा और उत्पादन वृद्धि के लिए अलग से बजट की व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए आगामी पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र ही अग्रिम धनराशि आवंटित करने का आश्वासन दिया, जिससे घेराबंदी कार्य व्यापक स्तर पर शुरू किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने पीएम-आरकेवीवाई योजना के अंतर्गत स्वच्छता एक्शन प्लानदृनमामि गंगे क्लीन अभियान हेतु वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत 98 करोड़ रुपये शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लिया जाएगा तथा केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर सांसद महेन्द्र भट्ट, कृषि एवं किसान कल्याण सचिव देवेश चतुर्वेदी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय और उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर

विकसित भारत के संकल्प के साथ PRSI के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

AI के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

पौड़ी गढ़वाल के 20 संवेदनशील विद्यालयों में शुरू हुई एस्कॉर्ट व्यवस्था

किफायती आवास से हरियाली तक, MDDA बदल रहा देहरादून की तस्वीर

News Desk December 9, 2025 December 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया- रेखा आर्या
Next Article CMO देहरादून ने किया पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: गृह जिले पहुंचे सीएम योगी — यमकेश्वर में भवन का किया उद्घाटन, सीएम धामी बोले- सुरक्षा, सुशासन और विकास के प्रतीक हैं योगी आदित्यनाथ….
Uttarakhand News: गृह जिले पहुंचे सीएम योगी — यमकेश्वर में भवन का किया उद्घाटन, सीएम धामी बोले- सुरक्षा, सुशासन और विकास के प्रतीक हैं योगी आदित्यनाथ….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?