By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > उत्तराखंड > SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
उत्तराखंडखेलताजा खबरें

SGRR Medical and Health Sciences: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज

News Desk
Last updated: 2025/12/11 at 7:01 PM
News Desk
Share
4 Min Read
दिल्ली में पानी पर पहरा, पुलिस कर रही पेट्रोलिंग अब टैंकर माफियाओं की खैर नहीं
SHARE
  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रेषित की शुभकामनाएं
  • 11 दिसम्बर 2025 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • 100 मीटर में लविश और प्राणवी अव्वल
  • फैकल्टी दौड़ में डाॅ तारिक मसूद, डाॅ अन्सार, और डाॅ अनीता की खिताबी जीत

देहरादून: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का रंगारंग शुभारंभ गुरुवार को हुआ। खेल मैदान में उमड़ी ऊर्जा और उत्साह ने खेल भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिस्पर्धा को मैत्रीपूर्ण खेलभावना के साथ जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट एवम् श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागी मेडिकल छात्र-छात्राओं को एटलिटिका-2025 के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।तीन दिवसीय एटलिटिका-2025 का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें मेडिकल छात्र-छात्राएं विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. प्रथप्पन के. पिल्लई ने मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क जैसी जीवन-उपयोगी सीख भी देते हैं। उम्मीद है कि सभी प्रतिभागी खेल को जीत-हार से ऊपर उठकर खेलभावना के साथ खेलेंगे एवं इंस्टीट्यूट का गौरव बढ़ाएंगे।”इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. अनिल कुमार मलिक तथा स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय साधु सहित विश्वविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।प्रतियोगिताओं में सुबह से ही रोमांच चरम पर रहा। बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2022 की प्राणवी ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में एमबीबीएस 2024 बैच के अनमोल जीत के दावेदार बने, जबकि बालिका वर्ग में प्राणवी ने अपना दबदबा कायम रखा।फैकल्टी वर्ग के मुकाबले भी विशेष आकर्षण का केंद्र बने। पुरुष फैकल्टी की पहली रेस में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अन्सार विजेता रहे, जबकि दूसरी रेस में डॉ. तारिक मसूद ने जीत दर्ज की। महिला फैकल्टी दौड़ में बायोकैमिस्ट्री विभाग की डॉ. अनीता ने प्रथम स्थान पाया।

क्रिकेट मुकाबले में एमबीबीएस 2021 और 2022 बैच के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला, जिसमें एमबीबीएस 2021 बैच विजयी रहा। आयुष चैधरी ने 65 रनों की शानदार पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।खेल अधिकारी डॉ. एस. पी. जोशी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया। एटलिटिका-2025 का आयोजन एमबीबीएस 2021 बैच के द्वारा किया जा रहा है।

You Might Also Like

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर

विकसित भारत के संकल्प के साथ PRSI के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

AI के दौर में सतर्कता जरूरी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न करें साझा

पौड़ी गढ़वाल के 20 संवेदनशील विद्यालयों में शुरू हुई एस्कॉर्ट व्यवस्था

किफायती आवास से हरियाली तक, MDDA बदल रहा देहरादून की तस्वीर

News Desk December 11, 2025 December 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डीएम सविन बंसल 15 दिसंबर को ऋषिकेश में सुनेंगे जनता की बात
Next Article पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी बीजेपी का ही होगा स्पीकर चमोली में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो गंभीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
Uttarakhand News: धामी सरकार के सुधारों का मिला फल — आवास और शहरी विकास विभाग में रिफॉर्म्स पर केंद्र ने उत्तराखण्ड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
Uttarakhand News: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी — छात्रों से साझा किए अपने स्कूली अनुभव, दिया आत्मविश्वास से परीक्षा देने का संदेश……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
Uttarakhand News: सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर CM धामी का फोकस — वन-क्लिक से जारी की पेंशन किस्त, पात्रता व भुगतान प्रक्रिया सुदृढ़ करने के दिए निर्देश…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..
Uttarakhand News: युवाओं के लिए अवसरों की सरकार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार योजनाओं से अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?