By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एडिटेड वीडियो पर एफआईआर दर्ज, भ्रामक प्रचार फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एडिटेड वीडियो पर एफआईआर दर्ज, भ्रामक प्रचार फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू
छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एडिटेड वीडियो पर एफआईआर दर्ज, भ्रामक प्रचार फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू

Last updated: 2025/12/15 at 6:48 PM
Share
3 Min Read
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एडिटेड वीडियो पर एफआईआर दर्ज, भ्रामक प्रचार फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक सार्वजनिक भाषण की एडिटेड और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह वीडियो जानबूझकर इस तरह से काट-छांट कर प्रसारित की गई थी कि मुख्यमंत्री द्वारा कही गई “एक रुपया प्रति एकड़ जमीन” की बात को तोड़-मरोड़ कर “एक रुपया प्रति किलो जमीन” के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे जनता में भ्रम और गलत संदेश फैलाया गया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के भाषण के मूल वीडियो और वायरल क्लिप की तकनीकी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो के कुछ अंशों को काटकर अर्थ का अनर्थ किया गया। यह कृत्य न केवल मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास माना जा रहा है, बल्कि इससे जनभावनाओं को भड़काने और सरकार के प्रति अविश्वास फैलाने की साजिश भी सामने आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल और स्थानीय पुलिस को जांच सौंपी गई है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह एडिटेड वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सुनियोजित ढंग से फैलाया गया। पुलिस अब उन अकाउंट्स और मीडिया हैंडल्स की पहचान कर रही है, जिन्होंने सबसे पहले वीडियो को अपलोड किया और आगे साझा किया।

सूत्रों का कहना है कि रायगढ़ जिले से जुड़े कुछ सोशल मीडिया और मीडिया हैंडल्स भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। यदि जांच में उनकी भूमिका प्रमाणित होती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सरकार और पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या संदेश को बिना सत्यापन के साझा न करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि फर्जी, एडिटेड या भ्रामक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार व्यवहार कितना जरूरी है और कैसे एक छोटी सी काट-छांट बड़े स्तर पर भ्रम और विवाद पैदा कर सकती है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

You Might Also Like

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..

सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….

महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…

सेवा संकल्प अभियान : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद….

December 15, 2025 December 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गाइड लाइन दरों पर केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय गाइड लाइन दरों पर केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article विकसित भारत के संकल्प के साथ PRSI के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?