By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से बदली ज़िंदगी: सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन, 75 को 5G स्मार्टफोन व 25 को मेसन किट का वितरण…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से बदली ज़िंदगी: सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन, 75 को 5G स्मार्टफोन व 25 को मेसन किट का वितरण…..
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से बदली ज़िंदगी: सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन, 75 को 5G स्मार्टफोन व 25 को मेसन किट का वितरण…..

Last updated: 2025/12/17 at 8:38 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से बदली ज़िंदगी: सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन, 75 को 5G स्मार्टफोन व 25 को मेसन किट का वितरण…..
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की मानवीय, संवेदनशील एवं दूरदर्शी पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देशों तथा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक और प्रभावी कदम उठाया गया।

सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 75 आत्मसमर्पित नक्सलियों को अत्याधुनिक 5G स्मार्टफोन तथा 25 युवाओं को रोजगारोन्मुख मेसन (राजमिस्त्री) किट प्रदान की गई। इस पहल को कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के सतत मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।

सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन

शासन का स्पष्ट संदेश है कि पुनर्वास केवल हथियार त्यागने तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्थायी आजीविका से जुड़ा हुआ है। इसी सोच के तहत पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं को तकनीकी, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 75 पुनर्वासित युवाओं को सैमसंग गैलेक्सी एम06 5G स्मार्टफोन प्रदान किए गए, जिनमें 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा एवं 5000 एमएएच फास्ट चार्जिंग बैटरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोनों के माध्यम से युवा अब डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास, ऑनलाइन प्रशिक्षण, शासकीय योजनाओं एवं रोजगार से जुड़ी जानकारियों तक सीधे पहुंच बना सकेंगे।

इसके साथ ही 25 पुनर्वासित युवाओं को मेसन किट प्रदान कर उन्हें निर्माण क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर कुशल श्रमशक्ति तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नक्सल उन्मूलन की रणनीति में एक निर्णायक मोड़ है, जहां बंदूक के बजाय विश्वास, प्रशिक्षण और अवसर को प्राथमिकता दी जा रही है। पुनर्वास केंद्र में युवाओं को सिलाई, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक जैसे विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन

पुनर्वासित युवाओं ने भी प्रशासन की पहल की सराहना की। पोलमपल्ली निवासी पोड़ियम भीमा ने बताया कि लगभग 30 वर्षों तक नक्सल संगठन से जुड़े रहने के बाद पुनर्वास का निर्णय उनके जीवन का सबसे बेहतर निर्णय साबित हुआ। उन्होंने कहा कि यहाँ उन्हें बेहतर आवास, भोजन और प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है तथा वे राजमिस्त्री के साथ-साथ इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं।

सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन

पुवर्ती निवासी मुचाकी रनवती ने कहा कि पुनर्वास के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। सिलाई मशीन और राजमिस्त्री प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें बस्तर ओलंपिक में भाग लेने का अवसर मिला, जहां उन्होंने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उन्हें सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और परिजनों से मिलने की भी व्यवस्था कराई गई।

सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला नवजीवन

डब्बमरका, सुकमा निवासी गंगा वेट्टी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जंगल के कठिन जीवन की तुलना में पुनर्वास केंद्र का जीवन कहीं अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मोबाइल, मेसन किट के साथ-साथ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और जॉब कार्ड भी बनवाए गए हैं तथा किसी भी समस्या पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत संज्ञान लेते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु तेता, डीएसपी सुश्री मोनिका श्याम, निरीक्षक श्री रोशन राजपूत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  

चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…

मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..

सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…

December 17, 2025 December 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG- मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: सीएम विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को पत्र लिखकर की सहभागिता की अपील…. CG- मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: सीएम विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को पत्र लिखकर की सहभागिता की अपील….
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ….. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?