By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विंटर कार्निवाल में की शिरकत, कहा– शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विंटर कार्निवाल में की शिरकत, कहा– शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विंटर कार्निवाल में की शिरकत, कहा– शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव….

Last updated: 2025/12/26 at 4:59 PM
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विंटर कार्निवाल में की शिरकत, कहा– शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव….
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पर्यटन नगरी नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल (Winter Carnival) में प्रतिभाग किया. उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखण्ड को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि नैनीताल कार्निवाल उत्तराखण्ड की आस्था, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव होने के साथ-साथ “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा के आह्वान से राज्य के सभी पर्यटन क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं. युवा ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे, होटल और पर्यटन से जुड़े अन्य कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं और इन क्षेत्रों में पलायन में कमी आई है. उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता को भी सशक्त बना रही है. समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है.

सीएम ने नैनीताल विंटर कार्निवाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शीतकालीन कार्निवाल कई मायनों में विशेष है, क्योंकि आज हम जहां एक ओर नैनीताल में इस भव्य विंटर कार्निवाल के लिए एकत्रित हुए हैं वहीं नैनीताल के समग्र विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित किया है. आज का यह दिन इसलिए भी अत्यंत विशेष है क्योंकि हमारे पृथक राज्य निर्माण के स्वप्न को साकार करने वाले भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जन्म जयंती भी है. इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी को कोटि कोटि नमन करते हुए उन्हें भावांजलि अर्पित करता हूं.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नैनीताल जनपद के अंतर्गत 121 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की 13 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का भी जिक्र करते हुए कहा कि नैनीताल जिला निरंतर विकास की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि नैनीताल की पावन भूमि पर सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शीतकालीन कार्निवाल का आयोजन इतने भव्य रूप में किया जा रहा है. इस शीतकालीन कार्निवल के माध्यम से जहां एक ओर यहां आने वाले लोगों को हमारी समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और प्राकृतिक सुंदरता को नजदीक से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. वहीं पर्यटक हमारी लोक संस्कृति, कारीगरी और पारंपरिक स्वाद से भी परिचित हो रहे हैं.

You Might Also Like

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….

’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….

जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..

’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..

’अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव’…..

December 26, 2025 December 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: पोखरण परमाणु परीक्षण, चतुर्भुज परियोजना, दूरसंचार क्रांति जैसे अटल जी के निर्णय ने भारत को एक नई दिशा दी- सीएम पुष्कर सिंह धामी…. Uttarakhand News: पोखरण परमाणु परीक्षण, चतुर्भुज परियोजना, दूरसंचार क्रांति जैसे अटल जी के निर्णय ने भारत को एक नई दिशा दी- सीएम पुष्कर सिंह धामी….
Next Article Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 121 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास, कहा– नैनीताल का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर…. Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 121 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास, कहा– नैनीताल का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?