By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: शीतलहर से निपटने को तैयार उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री धामी बोले—आधुनिक तकनीक बनेगी आपदा प्रबंधन की ढाल…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: शीतलहर से निपटने को तैयार उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री धामी बोले—आधुनिक तकनीक बनेगी आपदा प्रबंधन की ढाल…..
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: शीतलहर से निपटने को तैयार उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री धामी बोले—आधुनिक तकनीक बनेगी आपदा प्रबंधन की ढाल…..

Last updated: 2026/01/09 at 6:29 PM
Share
4 Min Read
Uttarakhand News: शीतलहर से निपटने को तैयार उत्तराखण्ड, मुख्यमंत्री धामी बोले—आधुनिक तकनीक बनेगी आपदा प्रबंधन की ढाल…..
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को एक प्रमुख एजेंडा बनाया गया है. उत्तराखण्ड सरकार भी उन्हीं के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दे रही है. राज्य में ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और अर्ली वार्निंग सिस्टम को सुदृढ़ बनाया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेंसर लगाने, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और आधुनिक रैपिड रिस्पॉन्स टीमों के गठन जैसे कदमों से आपदा जोखिम को घटाया जा रहा है. इस अवसर पर उन्होंने शीतलहर, बाढ़, मॉक ड्रिल, हवाई यातायात सहायता की एस.ओ.पी., आपदा प्रबंधन विभाग के नव वर्ष कैलेंडर 2026 और आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका का विमोचन किया. कार्यक्रम में युवा आपदा मित्रों और वर्ष 2025 में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया. आपदा प्रबंधन के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराए गए चार वाहनों को भी मुख्यमंत्री ने फ्लैग ऑफ किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे हिमालयी राज्य में हिमस्खलन (एवलांच) एक गंभीर प्राकृतिक जोखिम है. राज्य के कई क्षेत्र हिमस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं. इन क्षेत्रों में पर्यटन, तीर्थाटन एवं पर्वतारोहण गतिविधियों को सुरक्षित बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सरकार पूर्व अलर्ट सिस्टम को मजबूत करने, आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग, प्रशिक्षित रेस्क्यू बलों की तैनाती तथा सुरक्षित पर्यटन प्रोटोकॉल को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

सीएम ने कहा कि शीतलहर और अत्यधिक हिमपात से उत्पन्न चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए भी राज्य में कई ठोस और व्यावहारिक कदम उठाए गए हैं. सभी जिलों को अर्ली वार्निंग सिस्टम से जोड़ा गया है और अलाव, रैन बसेरों और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं. मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखें और अर्ली वार्निंग सिस्टम को और ज्यादा सुदृढ़ करते हुए शीतलहर तथा हिमपात वाले क्षेत्रों में समय पर चेतावनी और आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर के दौरान हाइपोथर्मिया, जुकाम, फ्लू, निमोनिया जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और मोबाइल मेडिकल टीमों को सक्रिय रखना होगा. विशेष रूप से सीमांत और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आवश्यक दवाईयों, हीटिंग उपकरणों और प्राथमिक उपचार सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ‘युवा आपदा मित्र’ एवं ‘आपदा सखी’ जैसी पहल को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कार्यशाला के माध्यम से शीत ऋतु के दौरान होने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और विभागों के मध्य समन्वय को मजबूत किया जाएगा.

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है. मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में आपदा प्रबंधन को सशक्त, संगठित और नीति-आधारित स्वरूप देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

You Might Also Like

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

January 9, 2026 January 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: CM धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश….. Uttarakhand News: अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: CM धामी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश…..
Next Article Uttarakhand News: भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं में तेजी लाने की जरूरत पर बल, CM धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा की — अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई के  दिए निर्देश….. Uttarakhand News: भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं में तेजी लाने की जरूरत पर बल, CM धामी ने विकास कार्यों की समीक्षा की — अधिकारियों को समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई के दिए निर्देश…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?