By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News- यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक: स्थायी-अस्थायी पदों के पुनर्गठन और नई परियोजनाओं को मिली हरी झंडी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News- यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक: स्थायी-अस्थायी पदों के पुनर्गठन और नई परियोजनाओं को मिली हरी झंडी….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News- यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक: स्थायी-अस्थायी पदों के पुनर्गठन और नई परियोजनाओं को मिली हरी झंडी….

Last updated: 2026/01/13 at 7:11 PM
Share
3 Min Read
Uttarakhand News- यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक: स्थायी-अस्थायी पदों के पुनर्गठन और नई परियोजनाओं को मिली हरी झंडी….
SHARE

उत्तराखंड : यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 132वीं बोर्ड बैठक सोमवार सचिवालय में मुख्य सचिव/अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस दौरान निदेशक मंडल द्वारा निगम के मानव संसाधन, परिचालन, परियोजनाओं और अन्य विषयों से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विचार‐विमर्श किया गया.

निदेशक मंडल द्वारा निगम के स्थायी और अस्थायी पदों के पुनर्गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के तकनीकी आकलन और मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ तकनीकी समूह के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की. यह समूह परियोजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता (Technical Feasibility), डिजाइन और क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव प्रदान करेगा. समूह द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 114 मेगावाट की सेला-उर्थिंग जलविद्युत परियोजना और 102 मेगावाट की मोरी-त्यूणी जलविद्युत परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं पर भी आवश्यकतानुसार कार्य किया जाएगा.

बैठक में मनेरी भाली द्वितीय चरण परियोजना के जोशियाड़ा बैराज के Downstream में जल प्रवाह को न्यूनतम करने से संबन्धित कार्यों की संशोधित लागत और प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी पारित किया गया. निदेशक मंडल ने मोरी त्यूणी परियोजना के लिए Consultancy Services लेने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई. इसी क्रम में 300 मेगावाट क्षमता वाली लखवाड़ परियोजना के विद्युत यांत्रिक कार्यों के लिए अद्यतन लागत और संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई. चमोली जनपद में स्थित 3 मेगावाट क्षमता वाली उर्गम लघु जल विद्युत परियोजना के पुनरोद्धार के लिए DPR और निवेश योजना के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया.

72 मेगावाट की त्यूणी प्लासु परियोजना में विद्युत यांत्रिक उपकरणों की स्थापना के लिए निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत किया गया. पिथौरागढ़ जनपद में श्यामखोलागाड़ नदी पर 12 मेगावाट की तांकुल परियोजना के सिविल डिजाइन और इंजीनियरिंग के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई.

निदेशक मंडल ने उत्तराखण्ड विद्युत नियामक आयोग के 2025 विनियमों में बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण टैरिफ और ट्रेडिंग मार्जिन संबंधी प्रावधानों पर समीक्षा याचिका दायर करने की अनुमति भी प्रदान की. सौर परियोजनाओं की वाणिज्यिक संचालन तिथि विस्तार न मिलने से जुड़े मुद्दे पर भी आयोग में समीक्षा याचिका दाखिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. इस दौरान निदेशक मंडल के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 के विद्युत उत्पादन का विवरण भी रखा गया जिसके अनुसार वर्तमान तक निगम के विद्युत गृह अपने लक्ष्य से 84 मिलियन यूनिट आगे चल रहे हैं.

You Might Also Like

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ, तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़, फोटो जर्नलिस्टों का हुआ सम्मान….

January 13, 2026 January 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand New- देश में पहली बार पूरा राज्य स्तर पर तैयार हुई PDNA रिपोर्ट: उत्तराखंड को आपदाओं से 15 हजार करोड़ का नुकसान, केंद्र को सौंपी रिपोर्ट…. Uttarakhand New- देश में पहली बार पूरा राज्य स्तर पर तैयार हुई PDNA रिपोर्ट: उत्तराखंड को आपदाओं से 15 हजार करोड़ का नुकसान, केंद्र को सौंपी रिपोर्ट….
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों से की बात, दिलाया न्याय का भरोसा, कहा- जांच में किसी भी स्तर पर नहीं बरती जाएगी कोताही…. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों से की बात, दिलाया न्याय का भरोसा, कहा- जांच में किसी भी स्तर पर नहीं बरती जाएगी कोताही….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?