By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: खटीमा में होगा पर्वतीय विकास भवन का निर्माण, सीएम धामी ने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: खटीमा में होगा पर्वतीय विकास भवन का निर्माण, सीएम धामी ने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: खटीमा में होगा पर्वतीय विकास भवन का निर्माण, सीएम धामी ने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए….

Last updated: 2026/01/14 at 4:02 PM
Share
5 Min Read
Uttarakhand News: खटीमा में होगा पर्वतीय विकास भवन का निर्माण,  सीएम धामी ने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए….
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा में पर्वतीय विकास भवन बनाया जाएगा. इसके लिए जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दे दिए गए हैं. इसके अलावा खटीमा के उत्तरायणी मेले को कैलेंडर में रखते हुए आर्थिक सहायता देने और समिति के अनुरोध पर मंच निर्माण की भी उन्होंने घोषणा की है. सीएम धामी ने खटीमा स्थित बीज निगम परिसर में कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी कौतिक जैसे आयोजनों के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ रही है. आधुनिकता के इस दौर में अपनी पहचान को बचाए रखने के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज भारत न केवल विकास के नए शिखर छू रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव को भी पूरे विश्व में पुनः स्थापित कर रहा है. उनके “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड को विकास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि “खटीमा, मेरे लिए केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि मेरा घर है और आप सभी मेरे परिवार हैं. यहीं से मैंने जनसेवा की यात्रा शुरू की थी और यहां की हर गली, हर गांव, हर चेहरा मेरे दिल में बसता है”. प्रदेश सरकार ने जहां खटीमा में हाईटेक बस स्टैंड, आधुनिक आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज और 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का काम किया है, वहीं औद्योगिक विकास को गति देने के साथ ही, युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर के अत्याधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण भी किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर और खटीमा बाईपास का निर्माण, नौसर में पुल के निर्माण के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सड़कों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है. हाल ही में उनकी सरकार ने खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक बनाने की भी घोषणा की है, जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा. राजकीय महाविद्यालय खटीमा में जहां एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू की गईं हैं, वहीं जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा के विकास की गति को कभी रुकने नहीं दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एक ही वर्ष में बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी की है, जो राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर है, लेकिन विपक्ष सिर्फ अफवाह और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है. उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की संस्कृति से न तो कोई खिलवाड़ होगा, न ही डेमोग्राफी से कोई समझौता किया जाएगा. किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने की छूट नहीं दी जा सकती है. इसीलिए हमने लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पहले योजनाओं की धनराशि में भी बंदरबांट हुआ करती थी और लाभार्थियों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन, आज डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत धनराशि खातों में हस्तांतरित की जा रही है. इसी का परिणाम है कि नंदा गौरा योजना के तहत प्रदेश की 40 हजार से अधिक बेटियों को 172 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता सीधे खाते में दी गई.

मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को विशेष रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति की असली वाहक आप हैं. आपके संस्कार, आपकी मेहनत और आपका त्याग ही हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है. हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है. और ये लक्ष्य कोई नारा नहीं, बल्कि हमारा “विकल्प रहित संकल्प” है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए आप सभी इसी प्रकार हमारी सरकार का सहयोग करते रहेंगे.

You Might Also Like

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..

पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला…..

January 14, 2026 January 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की….. Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की…..
Next Article Uttarakhand News: काले कौआ काले घुघुति माला खाले… सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी- घुघुती त्यार की दी शुभकामनाएं, कहा- लोक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक….. Uttarakhand News: काले कौआ काले घुघुति माला खाले… सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी- घुघुती त्यार की दी शुभकामनाएं, कहा- लोक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?