By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: धामी सरकार और ITBP के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जानिए इससे आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: धामी सरकार और ITBP के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जानिए इससे आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ…
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: धामी सरकार और ITBP के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जानिए इससे आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ…

Last updated: 2026/01/15 at 9:14 PM
Share
5 Min Read
Uttarakhand News: धामी सरकार और ITBP के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जानिए इससे आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ…
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड शासन और भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे. इस एमओयू का उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों के अंतर्गत स्थित 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिक आबादी को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. यह अभियान चरण–1 के रूप में प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा.

एमओयू के तहत भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), मुख्यालय उत्तरी सीमांत, देहरादून को प्रथम पक्ष तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार को द्वितीय पक्ष के रूप में नामित किया गया है. समझौते के अनुसार, आईटीबीपी द्वारा योग्य चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा उपलब्ध एमआई रूम एवं टेली-मेडिसिन सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीमावर्ती गांवों का नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी. साथ ही लाभार्थियों के मेडिकल हेल्थ कार्ड,रिकॉर्ड का रख-रखाव एवं उपकरणों, दवाईयों तथा उपयोगी सामग्रियों का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ सीमा अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है. यह न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सीमावर्ती गांवों में विश्वास, सुरक्षा और स्थायित्व को भी बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगिण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह एमओयू उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी एमओयू एवं प्रस्तावित समझौतों के अंतर्गत, स्थानीय पशुपालकों से नॉन-वेज उत्पादों की सीधी खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने हेतु समझौता किया जाना प्रस्तावित है, जिससे मध्यस्थों की भूमिका समाप्त हो सके और उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो.

राज्य की सहकारी चीनी मिलों से उत्तम गुणवत्ता की चीनी की खरीद के लिए भी समझौता प्रस्तावित है. दुर्गम क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईटीबीपी द्वारा UCADA हेलीकॉप्टर सेवाओं के उपयोग के लिए एमओयू किया जाना भी प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पहल वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को प्रभावी रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा को व्यवहारिक धरातल पर साकार कर रही है. Point to Point Model के माध्यम से किसानों से सीधी खरीद सुनिश्चित की गई है, जिससे 550 से अधिक सीमावर्ती निवासी लाभान्वित हुए हैं और ठेकेदार एवं दलाल प्रणाली को पूर्णतः समाप्त करते हुए किसी भी प्रकार के middle man की भूमिका नहीं रही है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है और पूरे वर्ष ऑर्गेनिक, ताज़ी एवं निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिसमें बरसात एवं सर्दियों जैसे कठिन मौसम भी शामिल हैं. स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले नॉन-वेज, फल, सब्ज़ी एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता से न केवल उपभोक्ताओं को लाभ मिला है, बल्कि उत्पादकों की आय में भी वृद्धि हुई है. इसके साथ ही यह पहल रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध हो रही है, क्योंकि स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्रों में आजीविका के स्थायी अवसर प्राप्त हो रहे हैं. पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह व्यवस्था अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है. समग्र रूप से यह पहल 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में से 10 लक्ष्यों की सफल प्राप्ति में योगदान देती है, जो इसे सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से एक प्रभावशाली और सतत मॉडल बनाती है.

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘नारी तू नारायणी’ : मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं….

Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट: गंगा कॉरिडोर और कुंभ के लिए प्रावधान, महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का ऐलान….

Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..

Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..

Uttarakhand News: बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- अमित शाह…..

January 15, 2026 January 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला — उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन, 7 हजार कर्मियों को होगा लाभ…… Uttarakhand News: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला — उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन, 7 हजार कर्मियों को होगा लाभ……
Next Article Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा खेलभूमि: सीएम धामी की सौगात, आठ शहरों में खुलेंगी 23 आधुनिक खेल अकादमियां…. Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा खेलभूमि: सीएम धामी की सौगात, आठ शहरों में खुलेंगी 23 आधुनिक खेल अकादमियां….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘नारी तू नारायणी’ : मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं….
Uttarakhand News: ‘नारी तू नारायणी’ : मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट: गंगा कॉरिडोर और कुंभ के लिए प्रावधान, महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का ऐलान….
Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट: गंगा कॉरिडोर और कुंभ के लिए प्रावधान, महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का ऐलान….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..
Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..
Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?