By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को नया आयाम: सीएम धामी ने लॉन्च की एकल महिला स्वरोजगार योजना, 484 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को नया आयाम: सीएम धामी ने लॉन्च की एकल महिला स्वरोजगार योजना, 484 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त…..
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को नया आयाम: सीएम धामी ने लॉन्च की एकल महिला स्वरोजगार योजना, 484 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त…..

Last updated: 2026/02/11 at 1:07 PM
Share
4 Min Read
Uttarakhand News: महिला सशक्तिकरण को नया आयाम: सीएम धामी ने लॉन्च की एकल महिला स्वरोजगार योजना, 484 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त…..
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में जनपद बागेश्वर (42 लाभार्थी), देहरादून (191), नैनीताल (75), पौड़ी (66), टिहरी (23) एवं उधमसिंहनगर (87) के कुल 484 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में ₹ 3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने विभागीय कैलेंडर का भी विमोचन किया।

सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को नई दिशा दी जा रही है। महिलाओं के बिना किसी भी राष्ट्र और समाज की उन्नति संभव नहीं है। महिला के सशक्त होने से परिवार के साथ पूरा समाज सशक्त होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत शेष 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी लगभग ₹ 4 करोड़ महीने के अंत तक डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना में हमने विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या किसी भी कारण से अकेले जीवन का भार उठाने वाली महिलाओं के साथ ही एसिड अटैक, आपराधिक घटना की पीड़िता, ट्रांसजेंडर्स को भी शामिल किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से राज्य की नारी शक्ति अब नेतृत्व की भूमिका निभाएंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की मंजूरी, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना के साथ ही ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, राज्य की मातृशक्ति के कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, नौकरियों में प्रदेश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना, मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से राज्य की मातृशक्ति को नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक ब्रांड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में लगभग 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाकर अपना व्यवसाय कर रही हैं। 7 हजार से अधिक ग्राम्य संगठन और 500 से अधिक क्लस्टर संगठनों के माध्यम से राज्य की महिलाएं सामूहिक नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल भी पेश कर रही हैं। प्रदेश की 1 लाख 68 हजार से अधिक बहनों ने लखपति दीदी’ बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बिक्री के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित करने का काम किया है। राज्य सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 % आरक्षण लागू किया है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता को लागू करने का ऐतिहासिक कार्य भी किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह योजना एकल महिलाओं की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।

You Might Also Like

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…

Uttarakhand News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम — अब तक 597 कैंपों में 4.68 लाख से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित….

Uttarakhand News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता: रोमांच प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र, 92 पायलटों ने दिखाया कौशल…..

Uttarakhand News: कुंभ मेला-2027 तैयारियों की CM धामी ने की समीक्षा, अधिकारियों को अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश, कहा- काम में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं…..

February 11, 2026 February 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम — अब तक 597 कैंपों में 4.68 लाख से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित…. Uttarakhand News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम — अब तक 597 कैंपों में 4.68 लाख से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित….
Next Article Uttarakhand News:  सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और… Uttarakhand News: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, बोनस एक्ट वापसी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News:  सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
Uttarakhand News: सीएम धामी ने की उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा, दोनों मंडलों में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के दिए निर्देश, कहा- लाभार्थियों से फीडबैक ले और…
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम — अब तक 597 कैंपों में 4.68 लाख से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित….
Uttarakhand News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम — अब तक 597 कैंपों में 4.68 लाख से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News:  राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता: रोमांच प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र, 92 पायलटों ने दिखाया कौशल…..
Uttarakhand News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता: रोमांच प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का प्रमुख केंद्र, 92 पायलटों ने दिखाया कौशल…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?