By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: जीवन की नई यात्रा की शुरुआत…’ — SRHU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम पुष्कर सिंह धामी, 1001 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: जीवन की नई यात्रा की शुरुआत…’ — SRHU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम पुष्कर सिंह धामी, 1001 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री…..
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: जीवन की नई यात्रा की शुरुआत…’ — SRHU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम पुष्कर सिंह धामी, 1001 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री…..

Last updated: 2026/02/14 at 9:05 PM
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: जीवन की नई यात्रा की शुरुआत…’ — SRHU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम पुष्कर सिंह धामी, 1001 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री…..
SHARE

लखनऊ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ जेपी नड्डा और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में क्रमशः मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न संकायों में डिग्री प्राप्त करने वाले 1001 छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीक्षांत केवल एक शैक्षणिक पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है।

जीवन की नई यात्रा की शुरुआत

उन्होंने कहा कि अमृतकाल के अगले 25 वर्ष विकसित भारत के निर्माण के निर्णायक वर्ष होंगे, जिनमें आज के युवा साक्षी ही नहीं, कर्ताधर्ता भी बनेंगे। प्राप्त शिक्षा का उपयोग मानवता, गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करने का उन्होंने आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तराखण्ड के तीसरे दशक” की अवधारणा के अनुरूप प्रदेश में विकास कार्य संपादित किए जा रहे हैं। उन्होंने रिवर्स पलायन, राज्य के जल- जंगल बचाने के लिए किए गए ठोस निर्णयों, दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क-बिजली-इंटरनेट कनेक्टिविटी की पहुंच, पर्यटन विकास, एसडीजी रैंकिंग, मत्स्य विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों की अपने संबोधन में चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें, ताकि उनके कार्यों में करुणा, मानवता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो।राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किए। दीक्षांत समारोह में मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान एवं बायो-साइंसेज संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। 31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, 2 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह के अवसर पर सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय को NAAC से A+ ग्रेड प्राप्त होने के कारण CDOE के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम यूजीसी से एंटाइटल्ड हैं, जिससे विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा मिलेगी।

You Might Also Like

Uttarakhand News: आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 10 लाख रुपये, CM धामी ने कहा- यह पहल राज्य और..

Uttarakhand News- विकास को मिलेगी रफ्तार : बद्रीनाथ और केदारनाथ हेलिपैड की बढ़ेगी सुरक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की राशि, महिताब सिंह के नाम पर होगा नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग…..

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित, कहा— मातृशक्ति की प्रेरणादायक उपलब्धि….

Uttarakhand News:’लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें…’, मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने के दिए निर्देश, कहा- मार्च तक सारे कार्य पूर्ण कर ले….

Uttarakhand News- राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी, प्रदेशभर में विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…..

February 14, 2026 February 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 10 लाख रुपये, CM धामी ने कहा- यह पहल राज्य और.. Uttarakhand News: आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 10 लाख रुपये, CM धामी ने कहा- यह पहल राज्य और..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 10 लाख रुपये, CM धामी ने कहा- यह पहल राज्य और..
Uttarakhand News: आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 10 लाख रुपये, CM धामी ने कहा- यह पहल राज्य और..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News- विकास को मिलेगी रफ्तार : बद्रीनाथ और केदारनाथ हेलिपैड की बढ़ेगी सुरक्षा,  मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की राशि, महिताब सिंह के नाम पर होगा नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग…..
Uttarakhand News- विकास को मिलेगी रफ्तार : बद्रीनाथ और केदारनाथ हेलिपैड की बढ़ेगी सुरक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की राशि, महिताब सिंह के नाम पर होगा नोडखाल-मालाकोट मोटर मार्ग…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित, कहा— मातृशक्ति की प्रेरणादायक उपलब्धि….
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित, कहा— मातृशक्ति की प्रेरणादायक उपलब्धि….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News:’लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें…’, मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने के दिए निर्देश, कहा- मार्च तक सारे कार्य पूर्ण कर ले….
Uttarakhand News:’लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करें…’, मुख्यमंत्री धामी ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने के दिए निर्देश, कहा- मार्च तक सारे कार्य पूर्ण कर ले….
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?