By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को 1.45 अरब रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की, बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जताई प्रतिबद्धता….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को 1.45 अरब रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की, बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जताई प्रतिबद्धता….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को 1.45 अरब रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की, बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जताई प्रतिबद्धता….

Last updated: 2026/02/26 at 7:37 PM
Share
2 Min Read
Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को 1.45 अरब रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की, बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जताई प्रतिबद्धता….
SHARE

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में आयोजित कार्यक्रम में नंदा गौरा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खाते में DBT के माध्यम से 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख की धनराशि हस्तांतरित की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म के समय बेटा-बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करते हुए, कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है. इसके तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर 11 हजार और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है.

उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3,77,784 (तीन लाख 77 हजार सात सौ चौरासी) बालिकाओं को कुल 11 अरब 68 करोड़ 49 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है. साथ ही शिक्षित होने के बाद रोजगार के लिए भी बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है. जिसके बाद अब सरकारी सेवाओं में उत्तराखण्ड की महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है, इससे सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति ज्यादा बेहतर हुई है.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के जरिए भी प्रदेश की आम महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है. नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही है. विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, इस वर्ष लाभांवित होने वाली बालिकाओं में 5,913 नवजात हैं, जबकि शेष 27,338 को 12वीं पास करने पर यह धनराशि मिली है. उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की.

You Might Also Like

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

February 26, 2026 February 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ, पर्यटन और संस्कृति को नई पहचान देने की पहल, कहा- बिलखेत में बनेगा पैराग्लाइडिंग ट्रेनिंग सेंटर…. Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ, पर्यटन और संस्कृति को नई पहचान देने की पहल, कहा- बिलखेत में बनेगा पैराग्लाइडिंग ट्रेनिंग सेंटर….
Next Article Uttarakhand News: वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, कहा– इजरायली सांसदों में उनसे मिलने की उत्सुकता, उनकी लोकप्रियता का प्रमाण…. Uttarakhand News: वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, कहा– इजरायली सांसदों में उनसे मिलने की उत्सुकता, उनकी लोकप्रियता का प्रमाण….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?