By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News- आस्था और विकास का संगम: चंपावत दौरे पर उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News- आस्था और विकास का संगम: चंपावत दौरे पर उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News- आस्था और विकास का संगम: चंपावत दौरे पर उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ….

Last updated: 2026/03/05 at 9:05 PM
Share
4 Min Read
Uttarakhand News- आस्था और विकास का संगम: चंपावत दौरे पर उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ….
SHARE

उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि में आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं. चंपावत दौरे के दौरान उमड़ी भारी भीड़ उनके कार्यों पर जनविश्वास की मजबूत मुहर लगाती नजर आई. कार्यक्रमों में दिखा जनसैलाब यह संकेत दे रहा था कि जनता धामी के विजन के साथ खड़ी है. शुक्रवार को वे चंपावत पहुंचे. यह दौरा कई मायनों में अहम रहा. यह सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं था. यह दिशा, दृढ़ संकल्प और विकास की प्रतिबद्धता का संदेश था.

धामी ने मां पूर्णागिरी धाम मेले का शुभारंभ किया। मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से जनता के सामने रखा. पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है. यह आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प है. पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई है. मास्टर प्लान के तहत गोल्ज्यू कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भी तेजी है. लगभग 430 करोड़ रुपये की यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगी.

टनकपुर में 238 करोड़ रुपये की लागत से आईएसबीटी का निर्माण प्रगति पर है. इसके पूरा होने से स्थानीय नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी. पर्यटकों के लिए भी आवागमन और आसान होगा. दौरे के दौरान महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया गया. सीएम ने निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बेटियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है. युवा शक्ति को सशक्त बनाना हमारा संकल्प है.

सीएम काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में भी शामिल हुए. होली मिलन समारोह में जनता से आत्मीय संवाद किया. हर कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने माहौल को उत्साह से भर दिया. यह जनसमर्थन और विश्वास का स्पष्ट संकेत था. अपने संबोधन में धामी ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सरकार सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है. वहीं कुछ लोग तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं. ऐसी सोच से प्रदेश का संतुलित विकास संभव नहीं है. धामी ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप और अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. जरूरत पड़ी तो कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे. चंपावत का यह दौरा कई संदेश छोड़ गया. आस्था भी, विकास भी और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता भी. जनता का समर्थन इस यात्रा को और मजबूती दे रहा है.

खटीमा में आयोजित होली मिलन समारोह भी जनविश्वास और जनसमर्थन का बड़ा प्रमाण बना. भारी संख्या में लोग अपने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होली खेलने पहुंचे. हर तरफ उत्साह, उमंग और अपनत्व का माहौल दिखा. रंगों में रंगी जनता, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “धामी ज़िंदाबाद” के नारों के बीच यह दृश्य सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि जनता और नेतृत्व के बीच गहरे विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया. यह साफ संदेश था कि उत्तराखंड की जनता अपने मुख्यमंत्री के साथ दिल से खड़ी है — आस्था में भी, विकास में भी और संस्कृति में भी।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘नारी तू नारायणी’ : मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं….

Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट: गंगा कॉरिडोर और कुंभ के लिए प्रावधान, महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का ऐलान….

Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..

Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..

Uttarakhand News: बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- अमित शाह…..

March 5, 2026 March 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: मातृशक्ति असुरक्षित, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा DA: CM धामी का ममता सरकार पर हमला, बोले- कर्मचारियों के अधिकारों पर डाका….. Uttarakhand News: मातृशक्ति असुरक्षित, कर्मचारियों को नहीं मिल रहा DA: CM धामी का ममता सरकार पर हमला, बोले- कर्मचारियों के अधिकारों पर डाका…..
Next Article Uttarakhand News: सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- थारू समाज को व्यापक पहचान दिलाई…. Uttarakhand News: सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा की मौत, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- थारू समाज को व्यापक पहचान दिलाई….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘नारी तू नारायणी’ : मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं….
Uttarakhand News: ‘नारी तू नारायणी’ : मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट: गंगा कॉरिडोर और कुंभ के लिए प्रावधान, महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का ऐलान….
Uttarakhand Budget 2026-27 : धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट: गंगा कॉरिडोर और कुंभ के लिए प्रावधान, महिला सुरक्षा हेतु निर्भया फंड का ऐलान….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..
Uttarakhand News: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत: न्यूजीलैंड को हराकर बना विश्व विजेता, सीएम धामी ने दी बधाई…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..
Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?