By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- अमित शाह…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- अमित शाह…..
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- अमित शाह…..

Last updated: 2026/03/07 at 10:02 PM
Share
6 Min Read
Uttarakhand News: बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- अमित शाह…..
SHARE

 उत्तराखंड : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखण्ड आंदोलन से करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति बचाने के साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके लिए उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी हिंसा का सामना करना पड़ा. इसके बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखण्ड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का निर्माण करने का निर्णय लिया, आज ये तीनों राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं.

Contents
भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले शरणार्थियों को दी बधाईसंकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही धामी सरकार- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा था कि उत्तराखण्ड को अटल जी ने बनाया है, अब इसे संवारने का काम प्रधानमंत्री मोदी करेंगे, इसी क्रम में 2017 से 2026 तक का कालखंड, उत्तराखण्ड के विकास को समर्पित रहा है. बीते चार वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की सभी समस्याओं को चुन-चुन कर समाप्त करने का काम किया है. इस कारण उत्तराखण्ड अब दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर अग्रसर है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी लोगों खासकर अधिवक्ता वर्ग से अपील करते हुए कहा कि वह नई न्याय संहिता पर लगाई गई प्रदर्शनी का जरूर अवलोकन करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजों के बनाए डेढ़ सौ साल पुराने कानूनों को बदलने का काम किया है, 2028 में नई न्याय संहिता के सभी प्राविधान पूरी तरह अमल में आ जाएंगे. इसके बाद किसी भी मामले में थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक फैसला आने में अधिकतम तीन वर्ष का समय लगेगा. उन्होंने इसे दुनिया की सबसे आधुनिक और वैज्ञानिक न्याय संहिता करार दिया.

भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले शरणार्थियों को दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री ने सीएए कानून के तहत भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले शरणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन शरणार्थियों का इस देश पर उतना ही अधिकार होगा, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. लेकिन अब तक तुष्टिकरण की नीति के चलते उन्हें भारत की नागरिकता से वंचित रखा गया. ये शरणार्थी अपना धर्म और परिवार की इज्जत बचाने के लिए, भारत में आए हैं, इसलिए वह किसी के भी विरोध के बावजूद, ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता देने के निर्णय पर अडिग रहेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 समाप्त करने, सीएए कानून बनाने, साढे पांच सौ साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने, बद्रीनाथ – केदारनाथ पुनर्निर्माण, महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित कई एतिहासिक कार्य किए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी के तौर पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 1900 युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में अब बिना पर्चा और बिना खर्चा के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं. इसके लिए पुष्कर सिंह धामी कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं, जिससे रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शिता कायम हुई है. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2027 में हरिद्वार में कुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है. हरिद्वार कुंभ आने वाले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेगा. केंद्र सरकार की ओर से जारी वाइब्रेंट विलेज योजना का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सीमांत गांवों को प्रथम गांव का सम्मान दिया है. जिसका मुख्य उद्देश्य सीमांत का पलायन रोकना है, उत्तराखण्ड के लिए यह योजना विशेषकर लाभकारी होने जा रही है.

संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही धामी सरकार- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड में 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है. उन्होंने यूसीसी लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूसीसी, डेमोग्राफी में आए अप्राकृतिक बदलाव को रोकने का काम करेगी. एसआईआर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जो भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम वोटर लिस्ट से कटना ही चाहिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोटर लिस्ट का शुद्ध होना जरूरी है.

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच उत्तराखण्ड को केंद्र सरकार से सिर्फ 54 हजार करोड़ मिले, के इसके बाद से उत्तराखण्ड को केंद्र से एक लाख 87 हजार करोड़ मिल चुके हैं, इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में हजारों करोड़ रुपये लागत की ऑलवेदर रोड, दिल्ली–देहरादून इकानॉमिक कॉरिडोर, रेल, सड़क परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है.

You Might Also Like

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

March 7, 2026 March 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: UPSC में 69वीं रैंक हासिल करने वाले अनुज पंत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा पूरे उत्तराखंड का बढ़ाया मान…. Uttarakhand News: UPSC में 69वीं रैंक हासिल करने वाले अनुज पंत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा पूरे उत्तराखंड का बढ़ाया मान….
Next Article Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ….. Uttarakhand News: अमित शाह ने किया ई-Zero FIR प्रणाली का शुभारंभ, साइबर धोखाधड़ी के 1 लाख से अधिक पीड़ितों को मिलेगा त्वरित लाभ…..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?