By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए’: CM धामी ने खाद्य-रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए SEOC में अधिकारियों-विशेषज्ञों की की विशेष तैनाती, कहा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए’: CM धामी ने खाद्य-रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए SEOC में अधिकारियों-विशेषज्ञों की की विशेष तैनाती, कहा…
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए’: CM धामी ने खाद्य-रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए SEOC में अधिकारियों-विशेषज्ञों की की विशेष तैनाती, कहा…

Last updated: 2026/03/12 at 10:55 PM
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए’: CM धामी ने खाद्य-रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए SEOC में अधिकारियों-विशेषज्ञों की की विशेष तैनाती, कहा…
SHARE

देहरादून। वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने खाद्य एवं रसद आपूर्ति की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), देहरादून में विभिन्न अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की तैनाती तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक की गई है।

Contents
वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करनाविशेषज्ञ SEOC में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगेसीएम धामी ने अफसरों को दिए निर्देशखाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त

वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों और विशेषज्ञों की तैनाती का उद्देश्य प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही खाद्य एवं रसद से संबंधित सूचनाओं का नियमित संकलन, उनका विश्लेषण तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विशेषज्ञ SEOC में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे

निर्धारित रोस्टर के अनुसार तैनात अधिकारी एवं विशेषज्ञ SEOC में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे। वे प्रतिदिन खाद्य एवं रसद की स्थिति की समीक्षा करेंगे, आवश्यक सूचनाओं का संकलन एवं विश्लेषण करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

सीएम धामी ने अफसरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति में खाद्यान्न, एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए।

खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से प्रदेश में खाद्य एवं रसद आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सहूलियत मिलेगी।

You Might Also Like

Uttarakhand News- उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन: गैस संकट पर हंगामे के आसार, सत्र बढ़ाने के संकेत….

Uttarakhand News: मिलावटखोरों की उल्टी गिनती शुरू: उत्तराखण्ड में हर महीने चलेगा खाद्य पदार्थों का विशेष जांच अभियान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

Uttarakhand News: पूर्व उपनल कर्मियों को बड़ी राहत: समान कार्य-समान वेतन के लिए धामी सरकार ने बजट में 289.98 करोड़ का किया प्रावधान, धामी बोले- ये हमारी जिम्मेदारी….

Uttarakhand News: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंदर आने वाले 47 मंदिरों पर गैर-हिंदुओं की एंट्री होगी बैन, CM धामी बोले- अध्ययन करने के बाद लेंगे फैसला….

Uttarakhand News- देवभूमि के ‘देवत्व’ को संवारने की पहल: धामी सरकार ने कुंभ, गंगा कॉरिडोर और नंदा देवी राजजात के लिए बजट में किया प्रावधान….

March 12, 2026 March 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Uttarakhand News: मिलावटखोरों की उल्टी गिनती शुरू: उत्तराखण्ड में हर महीने चलेगा खाद्य पदार्थों का विशेष जांच अभियान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….. Uttarakhand News: मिलावटखोरों की उल्टी गिनती शुरू: उत्तराखण्ड में हर महीने चलेगा खाद्य पदार्थों का विशेष जांच अभियान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..
Next Article Uttarakhand News- उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन: गैस संकट पर हंगामे के आसार, सत्र बढ़ाने के संकेत…. Uttarakhand News- उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन: गैस संकट पर हंगामे के आसार, सत्र बढ़ाने के संकेत….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News- उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन: गैस संकट पर हंगामे के आसार, सत्र बढ़ाने के संकेत….
Uttarakhand News- उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन: गैस संकट पर हंगामे के आसार, सत्र बढ़ाने के संकेत….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मिलावटखोरों की उल्टी गिनती शुरू: उत्तराखण्ड में हर महीने चलेगा खाद्य पदार्थों का विशेष जांच अभियान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..
Uttarakhand News: मिलावटखोरों की उल्टी गिनती शुरू: उत्तराखण्ड में हर महीने चलेगा खाद्य पदार्थों का विशेष जांच अभियान- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: पूर्व उपनल कर्मियों को बड़ी राहत: समान कार्य-समान वेतन के लिए धामी सरकार ने बजट में 289.98 करोड़ का किया प्रावधान, धामी बोले- ये हमारी जिम्मेदारी….
Uttarakhand News: पूर्व उपनल कर्मियों को बड़ी राहत: समान कार्य-समान वेतन के लिए धामी सरकार ने बजट में 289.98 करोड़ का किया प्रावधान, धामी बोले- ये हमारी जिम्मेदारी….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंदर आने वाले 47 मंदिरों पर गैर-हिंदुओं की एंट्री होगी बैन, CM धामी बोले- अध्ययन करने के बाद लेंगे फैसला….
Uttarakhand News: बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंदर आने वाले 47 मंदिरों पर गैर-हिंदुओं की एंट्री होगी बैन, CM धामी बोले- अध्ययन करने के बाद लेंगे फैसला….
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?