By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News- चैत्र नवरात्रि 2026: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, बोले— बेटियों की रक्षा और शिक्षा का लें संकल्प….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News- चैत्र नवरात्रि 2026: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, बोले— बेटियों की रक्षा और शिक्षा का लें संकल्प….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News- चैत्र नवरात्रि 2026: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, बोले— बेटियों की रक्षा और शिक्षा का लें संकल्प….

Last updated: 2026/03/24 at 8:30 PM
Share
3 Min Read
Uttarakhand News- चैत्र नवरात्रि 2026: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, बोले— बेटियों की रक्षा और शिक्षा का लें संकल्प….
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। शास्त्रों में भी कन्याओं को अत्यंत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के इस पावन अवसर पर समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।

बेटियों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा और प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति, कक्षा 9 में प्रवेश पर साइकिल वितरण, 12वीं उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि, तथा सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह हेतु 61 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत विवाह हेतु 55 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में माथा टेका

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नंदा गौरा योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, पोषाहार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर स्तर पर उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के नौ दिवस केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा, विनम्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कन्या पूजन हमारी परंपरा के साथ-साथ सेवा, करुणा और विनम्रता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर बेटी की रक्षा, शिक्षा और प्रगति का संकल्प लें, जिससे कन्या पूजन की भावना वास्तविक रूप से सार्थक हो सके।

You Might Also Like

Uttarakhand News: ‘राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि…’, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा- 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी….

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे, विकास कार्यों की झलक के साथ मनाया गया उत्सव…..

Uttarakhand News: PM मोदी ने धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले— उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर….

Dehradun Crime: दो गुटों में विवाद, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक, पुरानी रंजिश बताई जा रही

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिली गति, धामी सरकार ने जारी किए 54 करोड़ रुपये

March 24, 2026 March 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Dehradun Crime: दो गुटों में विवाद, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक, पुरानी रंजिश बताई जा रही Dehradun Crime: दो गुटों में विवाद, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक, पुरानी रंजिश बताई जा रही
Next Article Uttarakhand News: PM मोदी ने धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले— उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर…. Uttarakhand News: PM मोदी ने धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले— उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: ‘राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि…’, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा- 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी….
Uttarakhand News: ‘राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि…’, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा- 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे, विकास कार्यों की झलक के साथ मनाया गया उत्सव…..
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे, विकास कार्यों की झलक के साथ मनाया गया उत्सव…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: PM मोदी ने धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले— उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर….
Uttarakhand News: PM मोदी ने धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, बोले— उत्तराखंड विकास की राह पर तेजी से अग्रसर….
उत्तराखंड राज्य
Dehradun Crime: दो गुटों में विवाद, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक, पुरानी रंजिश बताई जा रही
Dehradun Crime: दो गुटों में विवाद, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक, पुरानी रंजिश बताई जा रही
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?