By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > उत्तराखंड > Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश….
उत्तराखंडराज्य

Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश….

Last updated: 2026/04/23 at 10:18 PM
Share
3 Min Read
Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश….
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर ग्राउंड जीरो पर उतरते हुए मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का व्यापक और गहन स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ उन्हें और अधिक प्रभावी और त्वरित गति से कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया.

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि श्री बद्रीनाथ धाम से जुड़े सभी विकास कार्य जिलाधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं. यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा समय-समय पर की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा को तुरंत दूर किया जा सके.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीआरओ बाईपास रोड, लूप रोड, लेक, आईएसबीटी, सिविक एमिनिटी भवन, टीआईसीसी और अराइवल प्लाजा जैसे पूर्ण हो चुके महत्वपूर्ण कार्यों का भी जायजा लिया. उन्होंने इन परियोजनाओं के शीघ्र हस्तांतरण के लिए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन सुविधाओं का लाभ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मिलना चाहिए. साथ ही हस्तांतरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक देरी न हो. उन्होंने अधिकारियों से इन सभी परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा, जिससे दीर्घकालिक रूप से इन परिसंपत्तियों की गुणवत्ता और उपयोगिता बनी रहे. उन्होंने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम में किए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीर्थ अनुभव प्रदान करना है.

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह भी जोर दिया कि सभी कार्यों में पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय पारिस्थितिकी का संरक्षण प्राथमिकता में रखा जाए. उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि कार्य करते समय स्वच्छता, हरित मानकों और सतत विकास के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि श्री बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को अक्षुण्ण रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

You Might Also Like

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात….

सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर,उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी…

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव,गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप…

April 23, 2026 April 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सुरक्षित, सुखद और प्लास्टिक मुक्त हरित चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की श्रद्धालुओं से अपील…. सुरक्षित, सुखद और प्लास्टिक मुक्त हरित चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की श्रद्धालुओं से अपील….
Next Article Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश…. Uttarakhand News: श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान कार्यों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सावन के तृतीय सोमवार और नागपंचमी पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 7.60 करोड़ मंजूर,उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव,गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?