By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

admin
Last updated: 2026/07/01 at 9:44 PM
admin
Share
5 Min Read
कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति विकास, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज धमतरी जिले के प्रवास के दौरान कृषि, अनुसंधान एवं कृषक हित से जुड़े विभिन्न संस्थानों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों का अवलोकन किया तथा जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को किसानों के हित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद का किया निरीक्षण

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुरूद पहुंचने पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने मंत्री श्री नेताम का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान परियोजनाओं, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण तथा कृषि नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की आधुनिक प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षा फोरम एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर अध्ययन व्यवस्था, शोध गतिविधियों तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय एवं छात्रावास में उपलब्ध शैक्षणिक, तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

मंत्री श्री नेताम ने महाविद्यालय स्थित कृषि संग्रहालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार कृषि मॉडल, वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा मशरूम प्रसंस्कृत उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की नवाचारपूर्ण सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भविष्य की आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक आधारित कृषि व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद का किया निरीक्षण

इस दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कृषि शिक्षा में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, कृषि अनुसंधान तथा कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तकनीकी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कृषि एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े नवाचारों का किया अवलोकन

धमतरी प्रवास के दौरान मंत्री श्री नेताम ने ग्राम मरौद में बीज प्रसंस्करण इकाई एवं नील-हरित काई उत्पादन का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम चर्रा में मुर्गीपालन एवं बकरी पालन गतिविधियों का अवलोकन कर ग्रामीण आजीविका संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली। ग्राम छाती में मखाना की खेती तथा ग्राम देमार में संजय गांधी फिश हेचरी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने जिले के मत्स्यपालको को मछली बीज ओ भी वितरण किया।

कृषि को तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता :मंत्री श्री नेताम

इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि, कृषि को लाभकारी बनाने तथा युवाओं को कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी उन्नत तकनीकों का समावेश कृषि क्षेत्र को नई दिशा देगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान एवं शोध को खेतों तक पहुंचाकर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनें।

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद का किया निरीक्षण

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए किसानों तक आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक सलाह को समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए, ताकि कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर संचालक कृषि श्री राहुल देव, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद, उपसंचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उप संचालक पशुपालन श्री मरकाम, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमति गीता साहू, सहायक संचालक मछलीपालन श्री कमल कुमार के अलावा कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

admin July 1, 2026 July 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील….. आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..
Next Article सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक…… सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?