By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों के भविष्य को मिला नया सहारा, निवासी और आय प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़े कार्यालयों के चक्कर….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों के भविष्य को मिला नया सहारा, निवासी और आय प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़े कार्यालयों के चक्कर….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों के भविष्य को मिला नया सहारा, निवासी और आय प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़े कार्यालयों के चक्कर….

admin
Last updated: 2026/07/23 at 9:07 PM
admin
Share
3 Min Read
सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों के भविष्य को मिला नया सहारा, निवासी और आय प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़े कार्यालयों के चक्कर….
SHARE

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर संचालित सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज सरल और सुविधाजनक प्रक्रिया से उपलब्ध हो रहे हैं। इससे ग्रामीण परिवारों का समय, श्रम और आर्थिक खर्च बच रहा है।

पुत्र की पढ़ाई के लिए आसानी से बना निवासी प्रमाण पत्र

बड़े बचेली के कोआपारा निवासी श्री राजू कुंजाम ने अपने पुत्र रेवांथ कुंजाम का निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की आगे की पढ़ाई और विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक था। श्री कुंजाम ने बताया कि पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से उनका आवेदन आसानी से स्वीकार किया गया और समय पर निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने से उनके पुत्र की शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सुविधा हुई है।

आय प्रमाण पत्र मिलने से योजनाओं और शिक्षा का लाभ आसान

इसी तरह ग्राम मल्लेमुंडा, ग्राम पंचायत मुचनार निवासी श्री संतुराम वेक ने अपने पुत्र सुभाष वेक का आय प्रमाण पत्र सेवा सेतु के माध्यम से बनवाया। उन्होंने बताया कि आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता शैक्षणिक कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए थी। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से उन्हें बिना किसी अनावश्यक परेशानी के आवश्यक प्रमाण पत्र मिल गया। श्री वेक ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों को दस्तावेज बनवाने में काफी सुविधा मिल रही है।

शासन की सेवाएं अब ग्रामीणों के द्वार तक

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से दंतेवाड़ा जिले के अनेक ग्रामीण परिवारों को विभिन्न प्रमाण पत्र और अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। यह पहल प्रशासन और आम नागरिकों के बीच की दूरी कम कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सेवा सेतु जैसी जनहितकारी पहल से शासन की सेवाएं अब वास्तव में लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। यह सुविधा विद्यार्थियों और ग्रामीण परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

You Might Also Like

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….

सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण….

admin July 23, 2026 July 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सीसी रोड और ड्रेन निर्माण के लिए 37.13 लाख मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी…. सीसी रोड और ड्रेन निर्माण के लिए 37.13 लाख मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी….
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर किया नमन…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर किया नमन….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’,  अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’, अब चक्कर काटने से मिली मुक्ति, 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन बने सौर ऊर्जा के प्रेरक….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?