By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

admin
Last updated: 2026/07/30 at 9:55 PM
admin
Share
3 Min Read
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ‘कबीर कुटीर’ सामुदायिक भवन का लोकार्पण….
SHARE

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 (कबीर चौक के पास) नवनिर्मित सामुदायिक भवन ‘कबीर कुटीर’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया 'कबीर कुटीर' सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कबीर दास जी का जीवन और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कबीर जी केवल संत नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक और दूरदर्शी चिंतक थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में पनिका-महंत समाज से अपने बचपन के आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के लोगों से उनका रिश्ता वर्षों पुराना है और वे हमेशा समाज की उन्नति के लिए कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के भीतर जो प्रतिभाएं आगे बढ़ रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना और अन्य युवाओं को भी आगे लाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से सुनियोजित तरीके से शिक्षा ग्रहण करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को दिल्ली में रहकर कोचिंग प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया 'कबीर कुटीर' सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में पिछले ढाई-तीन वर्षों में विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। अनेक बड़े विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और विभिन्न चरणों में हैं, जिनका लाभ आने वाले समय में जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना को स्वीकृत कराने के लिए लगातार प्रयास और कठिन परिश्रम करना पड़ता है तथा वे प्रतिदिन क्षेत्र के विकास कार्यों की व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करते हैं।

कार्यक्रम में समाज की ओर से छात्रावास की मांग रखे जाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सभी समाजों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास एवं विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने रायगढ़ में संचालित श्प्रयासश् आवासीय संस्थान तथा कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में रायगढ़ नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पनिका-महंत समाज के अध्यक्ष श्री गोपाल दास महंत सहित जिला पनिका-महंत समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला…

जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं….

admin July 30, 2026 July 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा…. छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा….
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….
मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..
शिक्षा जीवन बदलने की सबसे बड़ी ताकत: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं….
दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन, मरीजों को मिलेंगी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?