By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

admin
Last updated: 2026/08/08 at 9:16 PM
admin
Share
6 Min Read
SHARE

रायपुर: रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवलसुर्रा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज ग्राम देवलसुर्रा में आंगनबाड़ी भवन एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

’गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही सरकार’

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख गरीब परिवारों के पक्के आवास निर्माण की दिशा में तेजी से काम किया गया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। देवलसुर्रा गांव में ही करीब 180 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और अब तक लगभग 48 लाख रुपये की राशि उनके खातों में पहुंचाई जा चुकी है। इसी तरह भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

’रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’

’सिंचाई संरचनाओं के जीर्णाेद्धार से किसानों को मिलेगा लाभ’

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से उपेक्षित सिंचाई संरचनाओं के जीर्णाेद्धार को प्राथमिकता दी जा रही है। बड़े हरदी, पुसौर क्षेत्र, बाघाडोला, बासनपाली, सोड़ेकेला, सीहा और टिनमिनी सहित विभिन्न स्थानों पर सिंचाई टैंकों के जीर्णाेद्धार के कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि देवलसुर्रा पंचायत के लिए एनटीपीसी प्रबंधन के सहयोग से एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए हैं। इनमें देवलसुर्रा गांव में 20 लाख रुपये के विकास कार्य भी शामिल हैं। इन कार्यों की स्वीकृति के लिए उनके कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन के साथ लगातार समन्वय किया गया।

’देवलसुर्रा में कई अन्य विकास कार्य भी होंगे’

वित्त मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच निर्माण के साथ-साथ देवलसुर्रा में अन्य विकास कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं। इनमें लगभग 5.93 लाख रुपये की लागत से ह्यूम पाइप कल्वर्ट निर्माण, करीब 2.40 लाख रुपये की लागत से बोर एवं सिंचाई पंप निर्माण, गोटिया पारा से नीचे तालाब तक आरसीसी नाली निर्माण, बीज बस्ती एवं विंध्यवासिनी चौक के पास शेड निर्माण, करीब 12.10 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य दुकान निर्माण तथा प्राथमिक शाला में लगभग 4 लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनहित में स्वीकृत प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होना चाहिए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

’रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी’

’पुसौर में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं का विस्तार’

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पुसौर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं के लिए पुसौर में नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। वहीं रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को अब रायगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पुसौर में ही रजिस्ट्री कार्यालय शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि पुसौर में जिला मुख्यालय के स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े अस्पताल की स्वीकृति दी गई है, जिसका निर्माण लगभग डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही पुसौर में सरकारी नर्सिंग कॉलेज की भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा से विशेषकर बेटियों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

’पांच वर्षों में पिछले 20-25 वर्षों से अधिक विकास कार्य कराने का संकल्प’

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विकास कार्य योजनाओं, उपलब्ध संसाधनों और प्राथमिकताओं के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि क्षेत्र के लिए जितना बेहतर संभव हो, उतना काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20-25 वर्षों में हुए विकास कार्यों से अधिक काम कराने का उनका संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जनता के सामूहिक प्रयासों से देवलसुर्रा सहित पूरे रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा सकता है।

You Might Also Like

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

admin August 8, 2026 August 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
Next Article उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी…. उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…
पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?